फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Resolution of environmental protection plantations have

पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Fri, 05 Jun 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 05 Jun 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Resolution of environmental protection plantations have
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण पर बल दिया गया। सामाजिक वाहिनी प्रभाग के तत्वावधान में जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी विजय यादव और सदर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि घूरा सिंह ने छितवन का पौधा लगाकर किया।
विज्ञापन



इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में जिले में पांच लाख पौधरोपण के लक्ष्य की पूर्ति और उसकी सुरक्षा किस प्रकार की जाए, इस संबंध में रणनीति तय की गई। इस मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय, विद्यालय के प्रधानाचार्य मोख्तार आलम, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आरपी यादव, डा. डीके सिंह, डा. एसके सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


उधर, भारत नवनिर्माण ट्रस्ट की ओर से तलवल मोड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हुई बैठक में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर चिंता जताई गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर रविंद्र यादव, कुलदीप यादव, सुशील, बलिराम, सुरेश, रामविलास, अशोक, संतोष, देवेंद्र आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्यारेलाल सिंह यादव तथा संचालन संतोष कुमार मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र युवा संगठन के पदाधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर महामंत्री राजकुमार, उपाध्यक्ष सौरभ, मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने अधिक से अधिक पौधरोपण पर जोर दिया। सुनील कुमार गौतम, पुष्कर, रामअवध राम, राजेंद्र टंडन, मुनेंद्र मोहन, रवि प्रकाश, विमल, विशाल सिंह आदि  थे। मर्सी जनहित सेवा संस्थान की ओर से लाल दरवाजा स्थित विद्युत वितरण खंड में पौधरोपण किया गया। संस्थापक अध्यक्ष अहमर जमाल ने पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण पर बल दिया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष फहीम जमाल, एके सिंह, रणजीत यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता सैफुद्दीन आरिफ तथा संचालन राहुल मिश्र ने किया।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में तहसील सभागार में आयोजित सेमिनार में समिति के अध्यक्ष सिविल जज (जूडी) सत्यजीत पाठक ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण की समस्या से जूझ        रहा है। प्रदूषण के चलते क्लाइमेट प्रभावित हो रहा है।

पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए      सभी लोगों से अपने स्तर पर प्रयास करने का आग्रह किया। कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है। सेमिनार में नायब तहसीलदार विरेंद्र गुप्त, सुदर्शन मौर्य, हृदय नारायण, सचिदानंद राय, सुभाष यादव, पीपी राय, प्रभुनाथ, समता बिंद, आलोक राय, दयाशंकर दुबे, रितेश राय, संजय मालवीय ने विचार व्यक्त किया।

संचालन शेषनाथ राय और आभार समिति के सचिव तहसीलदार उमेशचंद्र निगम ने व्यक्त किया। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में रायगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय पर पर्यावरण संरक्षण    और हमारा दायित्व विषयक गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि मानवता की भलाई एवं विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।


पर्यावरण के प्रति प्रत्येक व्यक्ति की प्रतिबद्धता आवश्यक है। इस अवसर पर      डा. रविनंदन वर्मा, संजीव        गुप्त, प्रभाकर त्रिपाठी, कन्हैया पाल, शशिकांत राय, राजीव मिश्र, आकाश त्रिपाठी उपस्थित थे। अध्यक्षता संस्थापक अमरनाथ तिवारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed