फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Resolution Day: 118 applications received, only 17 disposed of

समाधान दिवस: 118 आवेदन मिले, सिर्फ 17 का निबटारा

Sat, 23 Apr 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Resolution Day: 118 applications received, only 17 disposed of
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 118 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सिर्फ 17 मामलों का निस्तारण किया गया। 101 मामलों के निस्तारण के लिए निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने सादात थाने पर लोगों की शिकायतों का निबटारा किया। यहां सुबह 10 बजे से ही शिकायतकर्ता आने शुरू हो गए थे। सादात संवाददाता के अनुसार, कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। दो का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस टीम को रवाना किया गया। एसपी ने शिकायत कर्ताओं की फरियाद को सुना और उसके निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष प्रवीण यादव को निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने थाने का निरीक्षण भी किया और पुलिसकर्मियों को अन्य समस्याओं के जल्द हल का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार थाने पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर कासिमाबाद एसडीएम कमलेश कुमार सिंह, सीओ विजय आनंद शाही, थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह, उप निरीक्षक विवेक कुमार पाठक, नंदलाल मिश्रा, प्रवीण पटवा, प्रधान अरशद अहमद, रविप्रताप सिंह, ब्रम्हदेव यादव, सहित दर्जनों लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाने पर संपूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व, महिला एवं अन्य विवाद सम्बन्धी 11 आवेदन पत्र मिले। इस पर मौजूद सेवराई के तहसीलदार रामजी व थाना निरीक्षक प्रभारी कमलेश पाल ने आवेदकों की समस्याएं सुनकर एक विवाद का मौके पर निपटारा कराया। शेष 10 आवेदन पत्र को संबंधित विभाग के पास भेज कर निपटाने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर कानूनगो राकेश राय तथा लेखपाल सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार, थाने पर उप जिलाधिकारी सेवराई राजेश प्रसाद के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल पांच फरियादियों ने आवेदन पत्र दिया। इसमें एक का त्वरित निस्तारण किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रेवतीपुर पन्ने लाल, के डी शर्मा, राजेंद्र यादव, रामपति और विजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed