Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Report sent to the government for action on Naib Tehsildar

Ghazipur: राम मंदिर पर विवादित बयान देने वाले नायब तहसीलदार की बढ़ी मुश्किलें, DM बोलीं- होगी कार्रवाई

Thu, 19 Jan 2023 10:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 19 Jan 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
Report sent to the government for action on Naib Tehsildar
पुलिस लाइन में निरीक्षण करतीं डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. अनिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला

राम मंदिर और पूजा करने वालों पर विवादित बयान देने वाले नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है। गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कहा है कि नायब तहसीलदार द्वारा कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करते हुए ऐसा बयान दिया है। जांच करा कर इस मामले में कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


वहीं एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि डीएम ने नायब तहसीलदार पर कार्यवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी है। उनका वीडियो वायरल होने के बाद निवर्तमान भाजपा विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि यह तहसीलदार के मानसिक दिवालियापन का असर है, जो इस तरह के बोल रहे हैं। उन्होंने एसडीएम और जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

नायब तहसीलदार के बयान से लोगों में आक्रोश

इससे पूर्व भी एक बार तहसीलदार आवास को लेकर नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर के द्वारा तहसीलदार अमित शेखर के कमरे का ताला तोड़ने का मामला प्रकाश में आया था। तब विभागीय अधिकारियों ने किसी तरह मामला को शांत कराया था। अब नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर के द्वारा राम मंदिर पर दिए गया बयान चर्चा बना हुआ है। उनके इस बयान से लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नायब तहसीलदार के द्वारा दिए गए बयान को लेकर भाजपा के कई संगठनों में विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। भाजपा के विधानसभा प्रभारी अरुण जायसवाल ने कहा कि ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो नहीं तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

ये है मामला

सेवराई तहसील के नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर मंगलवार को विशेष उच्च शिक्षा सचिव समेत अन्य अधिकारियों संग मां कामाख्या धाम पर दर्शन कराकर लौटने के बाद एक विवादित बयान दिया जिसे वहां कुछ लोगों ने रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने कहा था कि, राम मंदिर में पूजा करने वाले लोग बेवकूफ हैं, यह एक दुकानदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed