फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Remembered on death anniversary Janeshwar Mishra

पुण्यतिथि पर याद किए गए जनेश्वर मिश्र

Thu, 22 Jan 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 22 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Remembered on death anniversary Janeshwar Mishra
 समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की पांचवी पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय समता भवन पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके सपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने हमेशा व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ी। वह एक महान समाजवादी नेता थे। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाजवाद की जड़ों को मजबूत करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनेश्वर  जी के मन में बचपन से ही सामाजिक व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों के प्रति विद्रोह की भावना थी। उन्होंने छुआछूत के विरुद्ध जीवन पर्यन्त लड़ाई लड़ी और आंदोलन किया। कई बार केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री रहने के बाद भी उनका रहन-सहन सामान्य रहा। आम लोगों से वह बगैर किसी बिना भेदभाव के मिलते-जुलते थे। सत्ता के लिए अपने उसूलों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता योगेंद्र राय ने स्व. मिश्र को समाजवाद की चलती-फिरती पाठशाला बताया। उनकी सोच हमेशा जमीनी हकीकत से जुड़ी रही। वह लोहिया के प्रबल समर्थक थे। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व मौजूद नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, रामवृक्ष यादव, गुलाम कादिर राईनी, सूरजराम बागी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, देवनाथ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed