{"_id":"613501468ebc3eca8319fe73","slug":"relief-electricity-connection-of-212-council-schools-connected-ghazipur-news-vns60991886","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की परेशानी देख विद्यालयों का कनेक्शन दोबारा जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की परेशानी देख विद्यालयों का कनेक्शन दोबारा जोड़ा
विज्ञापन
बिजली का बिल बकाया होने के कारण विद्युत विभाग ने जिले के 212 विद्यालयों का कनेक्शन काट दिया था। ऐसे में बच्चे अंधेरे कक्ष में उमस के बीच पढ़ रहे थे। बच्चों की परेशानी और शिक्षण कार्य प्रभावित होता देख एमडी के निर्देश पर विद्यालयों का कनेक्शन जोड़ दिया गया है।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी के निर्देश पर बकाया बिल जमा न करने पर विभागीय टीम ने जिले के 212 परिषदीय विद्यालयों का विद्युत कनेक्शन काट दिया था। इसकी वजह से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। बच्चे और शिक्षक दिन में भी कक्षों में अंधेरे और गर्मी से परेशान थे। पेयजल संकट भी गहरा गया था। मामला संज्ञान में आने पर विद्युत विभाग के एमडी ने विद्यालयों का बिजली कनेक्शन जोड़ने का निर्देश दिया। टीम ने शनिवार को संबंधित विद्यालयों का कनेक्शन जोड़ दिया। बिजली विभाग का बेसिक शिक्षा विभाग पर करीब सत्रह करोड़ का बकाया है।
जिले में कुल 2269 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1468 प्राथमिक, 449 कंपोजिट तथा 352 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। बताया गया है कि विद्युत वितरण खंड प्रथम में बेसिक शिक्षा विभाग का 3.50 करोड़, खंड द्वितीय में 6.86 करोड़, खंड तृतीय में 4.90 करोड़ तथा विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में बेसिक शिक्षा विभाग का 1.40 करोड़ रुपये बिजली का बिल बकाया है। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि विद्युत विभाग ने शनिवार को विद्यालयों का कनेक्शन जोड़ दिया। बिजली विभाग से बकाए का बिल मिलने पर उसे शासन को भेजा जाएगा। धन स्वीकृत होते ही बकाए का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
0
कोट
बिजली का बकाया बिल जमा न होने पर एमडी के निर्देश पर विद्यालयों की बिजली काटी गई थी। शिक्षण कार्य प्रभावित होता देख फिर एमडी के आदेश पर विद्यालयों का कनेक्शन शनिवार को जोड़ दिया गया।- चंद्रभान सिंह, अधीक्षण अभियंता।