{"_id":"77ff9b09bb1ffcd8d200f03fcad2d714","slug":"recovered-stolen-statue-of-krishna-former-priest-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चोरी गई श्रीकृष्ण की मूर्ति बरामद, पुजारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व चोरी गई श्रीकृष्ण की मूर्ति बरामद, पुजारी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात नियाजी मुहल्ला स्थित प्राचीन राधेकृष्ण मंदिर परिसर से डेढ़ वर्ष पूर्व चोरी गई श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ मंदिर के पुजारी राजन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मूर्ति काले रंग के दुर्लभ पत्थर की है। पुलिस पुजारी से पूछताछ कर रही है। उधर, पुजारी ने खुद को बेगुनाह बताया है।
नियाजी मुहल्ला स्थित राधे-कृष्ण मंदिर का ताला तोड़कर 19 नवंबर 2014 को राधे-कृष्ण की मूर्ति चोरी की गई थी। इस मामले में कोतवाली में चोरी की रिर्पोट दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। गुरुवार की रात कोतवाली प्रभारी केके मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली की मंदिर से चोरी गई कृष्ण की मूर्ति मंदिर के पुजारी राजन तिवारी ने मंदिर परिसर में ही छिपाकर रखी है।
इसके बाद वह कोतवाली के गोराबाजार चौकी इंचार्ज राजेश त्रिपाठी, दरोगा श्रीप्रकाश त्रिपाठी और सुभाष सिंह मय पुलिस फोर्स के मंदिर पर पहुंचे और पुजारी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पुजारी राजन तिवारी की निशानदेही पर मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण की छिपाकर रखी गई श्रीकृष्ण की मूर्ति बरामद कर ली गई है। पुजारी की निशानदेही पर पुलिस ने मूर्ति को बरामद कर लिया और पुजारी को कोतवाली ले आई। इसकी जानकरी होते ही नियाजी मुहल्ले बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी केके मिश्र ने बताया कि चोरी गई राधे कृष्ण की मूर्तियों में श्रीकृष्ण की मूर्ति बरामद कर ली गई है। उधर, मंदिर के पुजारी राजन तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि वह बेगुनाह है। जल्द ही राधे की मूर्ति भी बरामद कर ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि नियाजी स्थित राधा कृष्ण मंदिर दो सौ वर्ष पुराना बताया जा रहा है।