फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Recommendation of cancellation of arms license of those close to Mukhtar

मुख्तार के करीबियों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति

Tue, 23 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of cancellation of arms license of those close to Mukhtar
गाजीपुर/मुहम्मदाबाद। मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। पुलिस ने विधायक के तीन करीबियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की। जबकि विधायक की पत्नी के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस उनके युसूफपुर स्थिति आवास पर चस्पा किया गया। इसके साथ ही मुहम्मदाबाद पुलिस की दो टीमें लखनऊ एवं दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं। वहां उन्हें नोटिस तामील कराया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के बड़े भाई एवं मुहम्मदाबाद के पूर्व विधायक शिवगतुल्ला अंसारी की एनपीबी राइफल, रिवाल्वर एवं एसबीबीएल गन 12 बोर, विधायक के करीबी मिशबाहुद्दीन अहमद का एसबीबीएल गन, एनपीबी राइफल, सदर कोतवाली क्षेत्र के विक्रम अग्रहरी की .32 एमकेएम रिवाल्वर, अलाउद्दीन सिद्दीकी का एसबीबीएल गन, एनपीबी राइफल, जाकिर हुसेन की एनपीबी राइफल, अबू फखर खां की एनपीबी रिवाल्वर एवं पिस्टल, भांवरकोल थाने के मांचा गांव निवासी रुद्र नारायण राय का डीबीबीएल गन और .32 बोर का रिवाल्वर, मुहम्मदाबाद थाने के बलुआ टप्पा कठउत गांव के शशिकांत राय की एनपीबी राइफल, रविकांत राय की एनपीबी राइफल, बीना राय पत्नी राजेश राय की एनपीबी राइफल, रिवाल्वर और डीबीबीएल गन, 12 बोर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही सांसद अफजाल के लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस तामील करा दिया गया है। कोतवाल अशेषनाथ नाथ सिंह ने बताया कि मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम जारी असलहों का लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस युसुफपुर स्थित उनके आवास पर चस्पा करने के बाद इसे तामील कराने के लिए उनके लखनऊ और दिल्ली आवास पर पुलिस की दो टीमें रवाना की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed