फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rape of innocent half year

डेढ़ साल की मासूम के साथ बलात्कार

Sat, 04 Feb 2017 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sat, 04 Feb 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
 शहर कोतवाली अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार की देर रात दरिंदे ने डेढ़ साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। वह शराब के नशे में मासूम को बहला-फुसलाकर एक निर्जन स्थान पर ले गया और बलात्कार किया। उसके रोने की आवाज सुन जब तक लोग वहां पहुंचे वह बच्ची को तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गया। थोड़ी ही देर में यह घटना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। उधर बच्ची की हालत बिगड़ते देख उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



शुक्रवार की देर रात नशे में धुत युवक जितेंद्र बिंद ने डेढ़ साल की बच्ची को बहला-फूसला कर एक सुनसान जगह पर ले गया और हैवानियत की सभी हद पार करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मासूम के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। लोग उसे जब तक पकड़ पाते इसके पहले ही वह वहां से भाग निकला। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को अचेतावस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने जितेंद्र बिंद के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर एक दरिंदे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। उसे संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। इस संबंध में सीओ सिटी उदयराज सिंह ने बताया कि मासूम के साथ बलात्कार करने के मामले में एक आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed