फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rape accused ran away with inspector's pistol on the pretext of suspicion

Ghazipur News: लघुशंका के बहाने दरोगा की पिस्टल लेकर भागा दुष्कर्म का आरोपी

Wed, 18 Oct 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rape accused ran away with inspector's pistol on the pretext of suspicion
सेवराई। गहमर थानाक्षेत्र के एक गांव में 25 वर्षीय युवक ने आठ वर्षीय की मासूम के साथ सोमवार की शाम दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की रात आरोपी ने पेट में दर्द का बहाना किया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रेलवे क्रासिंग बंद होने पर लघुशंका के बहाने वह पुलिस के साथ गाड़ी से नीचे उतरा और एक दरोगा की पिस्टल लेकर फायरिंग करते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन


उसे रात दो बजे पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय मासूम घर के सामने खेल रही थी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि कृष्णा दुबे फुसलाकर मासूम को साथ ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। देर रात करीब दो बजे पेट दर्द का बहाना बनाकर वह चिल्लाने लगा। उसे दो दरोगा और चार कांस्टेबल भदौरा सीएचसी ले जा रहे थे। भदौरा रेलवे फाटक का गेट बंद होने पर गाड़ी खड़ी की गई तोवह लघुशंका के बहाने नीचे उतरा। उसके साथ एक दरोगा और कांस्टेबल भी थे। इसी दौरान वह दरोगा का पिस्टल छीनकर भागने लग। पुलिसकर्मियों ने सूचना गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय को देते हुए आरोपी का पीछा किया। रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर आरोपी पिस्टल तानकर गोली चलाने की धमकी देने लगा। गहमर कोतवाल ने उसके पैर में गोली मार दी, जिससे वह गिर पड़ा और उसे पकड़ लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से सरकारी पिस्टल, सात कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed