{"_id":"61ae494fc1ef391dc860faf6","slug":"ranjana-tops-in-idea-expression-competition-ghazipur-news-vns6264694166","type":"story","status":"publish","title_hn":"विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में रंजना अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में रंजना अव्वल
विज्ञापन
साहित्य चेतना समाज की ओर से सोमवार को न्यू होराइजन एकेडमी के सभागार में आयोजित विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में ‘मेरा परिवार-मेरी प्रथम पाठशाला’ विषय पर विचार व्यक्त करने में न्यू होराइजन एकेडमी की रंजना एवं आराध्या तिवारी ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि एसएस पब्लिक स्कूल की सिम्मी यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीपी सिन्हा एवं महात्मा गांधी शती स्मारक महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. अमरनाथ राय ने किया। प्रतियोगिता चार वर्गों में हुई। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा चार से छह, मध्यम वर्ग में कक्षा सात से नौ, ज्येष्ठ वर्ग में कक्षा दस से बारह एवं वरिष्ठ वर्ग में स्नातक एवं इससे ऊपर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
मध्यम वर्ग के लिए ‘स्वस्थ जीवन के लिए नियमित दिनचर्या आवश्यक है’ विषयक प्रतियोगिता में सेंट जॉंस स्कूल की करनप्रीत कौर ने प्रथम, न्यू होराइजन एकेडमी की वेदिका राय ने द्वितीय एवं एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के अनुराग तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज्येष्ठ वर्ग के लिए सामाजिक सौहार्द के लिए धार्मिक समरसता आवश्यक है विषयक प्रतियोगिता में एमजेआरपी पब्लिक स्कूल की अन्नू यादव एवं शुभांगी राय ने पहला एवं दूसरा एवं रामप्रसाद कुशवाहा स्मारक इंटर कालेज छावनी लाइन की प्रियंका गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग के लिए बढ़ती भौतिकता-घटते मानवीय मूल्य विषयक प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज गाजीपुर की प्रगति गुप्ता प्रथम, राजकीय महिला पीजी कॉलेज की सौम्या मिश्रा द्वितीय एवं इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के अभिनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
परिणाम की घोषणा संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने की। निर्णायक मंडल में डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. रामचंद्र दूबे, मंजू रावत, कुमार प्रवीण एवं उमापति यादव थे। इस अवसर पर आशुतोष पांडेय, डा. रविनंदन वर्मा, हर्षित श्रीवास्तव, किरनबाला राय, संगीता राय, अच्छेलाल गुप्ता, प्रेम सिंह, पारसनाथ तिवारी, डॉ. अकबरे आजम, संतोष पांडेय, मृत्युंजय राय, प्रमोद तिवारी आदि उपस्थित थे। संचालन आनंद प्रकाश अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।