फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ramkaran bridge has become a suicide point, no net has been installed

Ghazipur News: सुसाइड पाॅइंट बना रामकरन सेतु, नहीं लगी जाली

Sun, 29 Jun 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ramkaran bridge has become a suicide point, no net has been installed
मौधा। सैदपुर तहसील में गंगा पर बनाए गए रामकरन सेतु पर जाली न लगने के कारण यह सेतु सुसाइड पॉइंट बन गया है। यह पुल सैदपुर से चंदौली की तरफ जाने का रास्ता है। यहां से रोजाना हजारों वाहन और लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके किनारों पर कोई सुरक्षा जाली नहीं लगी है, जिससे यह आत्महत्या करने वालों के लिए एक स्थान बन गया है। पिछले कुछ महीनों में इस पुल से कई लोगों ने गंगा में छलांग लगाई है। गत अक्तूबर माह में सैदपुर की रहने वाली युवती ने इस पुल से नदी में कूदकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

इसके पूर्व अगस्त में एक अन्य महिला ने भी इसी पुल से कूदकर इहलीला समाप्त कर ली थी। अप्रैल में चंदौली की दो युवतियों ने छलांग लगाई। पुलिस ने एक को बचा लिया था, जबकि दूसरी युवती की मौत हो गई थी। यहां अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जिनमें कुछ की जान गंगा में मछली मारने वाले मल्लाहों ने बचाई है। घटनाओं को रोकने के लिए समाजसेवी रमेश यादव डबलू व अभिषेक साहा ने रामकरन सेतु पर जाली लगवाने के लिए कई बार आवाज उठाई लेकिन यह मुद्दा कागजों तक सीमित रह गया। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने भी सेतु पर जाली लगाने के लिए मुख्यसचिव से पत्राचार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भी जाली नहीं लगी। सैदपुर तहसीलदार हिमांशु सिंह ने बताया कि पुल पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। जाली लगाने के लिए विभाग से पत्राचार किया गया है। जल्द ही पुल पर जाली लगाई जाएगी।

पीडब्ल्यूडी के जेई मनीष शुक्ला ने कहा कि रामकरन सेतु पर लेयिंग जाली का टेंडर हो चुका है। अगर काम नही हो रहा है तो इसे पता कर संबंधित को कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed