फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ramashankar Upadhyay wins by 117 votes.

रमाशंकर उपाध्याय 117 मतों से विजयी

Tue, 01 Sep 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ramashankar Upadhyay wins by 117 votes.
जमानिया। साधन सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें रमाशंकर उपाध्याय ने 117 मतों से विजय प्राप्त की। कुल मत 4768 में 744 मत पड़े। बताया गया है कि श्री उपाध्याय को 417 तथा धनंजय मौर्य को 300 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही 27 मत अवैध पाए गए। बैंक मैनेजर राजेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर विधायक सुनीता सिंह, संतोष वर्मा, नारायण दास चौरसिया, सुनील सिंह, माया सिंह, कमल कुमार निगम, रविंद्र राय आदि ने विजयी रमाशंकर उपाध्याय को माला पहनाकर स्वागत किया। फर्जी मतदान को लेकर धनंजय मौर्य एवं रमाशंकर उपाध्याय के समर्थकों में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर सुभाषचंद्र त्रिपाठी ने मारी बाजी
औडि़हार। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक की सैदपुर शाखा के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय सैदपुर में हुए चुनाव में भाजपा समर्थित सुभाषचंद्र त्रिपाठी 163 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए। उन्होंने इस पद पर सीधी लड़ाई में अपने प्रतिद्वंदी राजेश सिंह को 23 मतों से पराजित किया। मतदान में राजेश सिंह को 140 मत प्राप्त हुए थे। आज सुबह आठ बजे से गहमागहमी के बीच हुए इस मतदान में कुल 316 मत पड़े थे जिसमें 13 मत निरस्त कर दिया गया। प्रतिष्ठापरक इस चुनाव में मतदान के दौरान एक पक्ष की दूसरे पक्ष पर धांधली करने के आरोप को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया। सुभाषचंद्र त्रिपाठी के निर्वाचित घोषित होने पर अखिलेश सिंह, दयाशंकर पांडेय, अश्विनी पांडेय, ललिता पाठक, अरुण पाठक, सतीश पाठक, नरेंद्र पाठक, कमलेश पांडेय, प्रिंस कुशवाहा, प्रवीण त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, अश्विनी पांडेय आदि ने माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

विजयशंकर निर्विरोध शाखा अध्यक्ष निर्वाचित
मुहम्मदाबाद। उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा यूसुफपुर मुहम्मदाबाद के चुनाव में मंगलवार को विजयशंकर राय निर्विरोध शाखा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। बैंक में शाखा प्रतिनिधि/अध्यक्ष के लिए हो रहे चुनाव में तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। दो प्रत्याशियों के नामांकन वापस ले लेने के बाद सहकारिता के अग्रणी नेता विजयशंकर राय के अकेले प्रत्याशी रह जाने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय था। निर्वाचन अधिकारी खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में सहायक विकास अधिकारी पीपी संतोष पांडेय ने निर्वाचित अध्यक्ष श्री राय को निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं उ.प्र. कोआपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक विरेन्द्र सिंह, शाखा प्रबंधक पीआर सरोज, भाजपा के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र राय, ग्राम प्रधान कृपाशंकर राय, डीसीबी के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकारनाथ राय, यूसुफपुर क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत राय, अनिल राय मुन्ना, विनय राय, डा. ओमप्रकाश गिरी, संजय राय, विश्वम्भर दुबे, अजय कुमार पांडेय, प्रदीप सिंह, दीपक राय, शिवसागर पांडेय, अखिलेश यादव, जियुत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed