फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rallied at the headquarters of the block BLO

ब्लाक मुख्यालय पर लामबंद हुए बीएलओ

Mon, 24 Aug 2015 11:21 PM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 24 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rallied at the headquarters of the block BLO
मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान शनिवार को देवा बैरनपुर में महिला बीएलओ प्रियंका से मारपीट करने के मामले में लामबंद हुए बीएलओ ने सोमवार को सुरक्षा की मांग लेकर ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया। बीएलओ ने आरोपियों को
विज्ञापन


जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। जानकारी होने पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर बीएलओ का धरना समाप्त कराया।

देवा बैरनपुर गांव में शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए तैनात महिला बीएलओ प्रियंका राय व उनके परिवार के साथ मारपीट और गालीगलौज की गई थी। इसके बाद कमोवेश सभी गांवों में प्रेरकों के साथ बदसलूकी की घटनाएं
विज्ञापन


सामने आने लगीं। इसको देखते हुए ब्लाक के प्रेरक संघ अध्यक्ष श्याम सुंदर ने सोमवार को प्रेरकों की सुरक्षा की मांग की और सभी बीएलओ के साथ ब्लाक मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि निर्वाचन को सफल
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाने के लिए तैनात बीएलओ को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाएगी तो बीएलओ निर्वाचन पत्रावलियों को जमा नहीं करेंगे। वहीं  उन्होंने प्रियंका राय के साथ बदसलूकी करने वालों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सोमवार को बीएलओ

के इस धरना की खबर जैसे ही तहसील पहुंची तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आननफानन में उपजिलाधिकारी राज कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीएलओ को किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया। एसडीएम ने सभी बीएलओ

को सुरक्षा का आश्वासन दिया। कहा कि उनके साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं उन्होंने कोतवाल दिनेश चन्द्र मिश्र को चेतावनी देते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। एसडीएम के आश्वाशन पर धरना खत्म


हुआ। इस मौके पर प्रमोद सिंह यादव, पूर्णिमा राय, राजेश कुमार, अशोक कुमार, अमर चन्द,  अनुज राय, महेन्द्र कुशवाहा, अगनू यादव, शिवानी, देवंती देवी, संगीता राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed