फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   rajiv gandhi

देश के विकास में रही अग्रणी भूमिका रही

Fri, 21 May 2021 06:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
rajiv gandhi
गाजीपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शुक्रवार को शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मनाई गई। उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी देश के विकास में अग्रणी भूमिका रही। वहीं, उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। बाद में कांग्रेसजनों की ओर से जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री की 30वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राजीव गांधी देश के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। देश के विकास में उनकी अग्रणी भूमिका रही। कंप्यूटर और मोबाइल युग उन्हीं की देन है। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि उनके बलिदान को न देश भूला है और न ही कभी भूल पाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जिला चिकित्सालय में 200 मरीजों को अल्पाहार वितरित किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव देवेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष सुनील साहू, हिमांशु श्रीवास्तव, डॉ. शाह परवेज कमर, रतन तिवारी, रईस अहम उपस्थित थे। कासिमाबाद : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, मनोज सिंह यादव, ज्ञानप्रकाश सिंह, विश्राम राम, श्रीपत राम, उपस्थित थे। सादात : पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर पंडित भोलानाथ मिश्र बालगृह के अनाथ बच्चों को सेनेटाइजर, साबुन और मास्क का वितरण कांग्रेस के जिला महासचिव विपुल विनायक मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed