फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Raja Yoga Meditation is the art of living life

जीवन जीने की कला है राजयोग मेडिटेशन

Fri, 10 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Raja Yoga Meditation is the art of living life
गाजीपुर। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण के लिए आए हुए लोको पायलट और स्टेशन मास्टर के लिए राजयोग मेडिटेशन विषय पर कार्यक्रम शुक्रवार को किया गया। इस दौरान राजयोग मेडिटेशन को जीवन जीने की कला बताया गया।ब्रह्मकुमारी निर्मला ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन जीवन जीने की एक कला है। जीवन को सही ढंग से जीने के लिए अपने विचारों पर नियंत्रण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजयोग से हम अपने विचार, मन, बुद्धि, संस्कार, गुस्सा पर नियंत्रण कर सकते हैं। राजयोग से हम इंद्रियों को भी नियंत्रित कर सकते हैं। इससे मनुष्य के अंदर की शक्ति बढ़ जाती है। कमजोरी से ही तनाव होता है। हम बाहरी बातों को दोष देते हैं। तनाव में रहते हुए हम अच्छा कार्य नहीं कर सकते। इसलिए तनावमुक्त रहना बहुत जरूरी है। कहा कि नकारात्मक विचारों एवं दृष्टिकोण से मनुष्य का जीवन कठिन हो गया है। संस्थान के प्राचार्य हीरालाल ने कहा कि प्रशिक्षुओं के लिए इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहेंगे। कार्यक्रम में राजेश प्रसाद, कमलेंदु किशोर, अजीत राय, रविंद्र, वीके यादव, अभय कुमार सिंह यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed