फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Raised his head and said the enthusiasm of the election of the people's representative

Ghazipur News: सिर चढ़कर बोला जनप्रतिनिधि के चुनाव का जोश

Fri, 05 May 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Raised his head and said the enthusiasm of the election of the people's representative
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव में युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। जिले के विभिन्न निकायों में स्थित बूथों पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे इन युवक-युवतियों में अपने जनप्रतिनिधि के चुनाव का जोश सिर चढ़कर बोला। जिले की तीन नगर पालिका परिषद एवं पांच नगर पंचायतों में बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया। सुबह सात बजे से ही अधिकांश बूथों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। मतदान करने को लेकर वैसे तो सभी उम्र एवं वर्ग के लोगों में उत्साह दिखाई दिया, लेकिन सबसे ज्यादा जोश वोट डालने को लेकर युवा मतदाताओं में रहा। विभिन्न निकायों में स्थित बूथों पर वोट डालने आए ये युवक-युवतियां मतदान करने के बाद प्रसन्न दिखे। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के महिला महाविद्यालय स्थित बूथ पर मतदान करने पहुंचे विवेक श्रीवास्तव, अनिकेत श्रीवास्तव, स्वीटी तिवारी, वैभव राय, शुभम राय, मुहम्मदाबाद पालिका परिषद के राहुल आनंद, रोहित त्रिपाठी, नितीश यादव, अक्षत पंकज, वारिस रियाज, यूसुफपुर बाजार के विकास गुप्ता, विवेक जायसवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि के चुनाव को लेकर वह पिछले कई दिनों से उत्साहित थे। जमानिया पालिका परिषद के आकाश पांडेय, रोहित शर्मा का कहना था कि इस लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग सभी को जरूर करना चाहिए। मतदान कर उन्होंने इस दायित्व का निर्वाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed