फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Railway officials inspected the ground reality of the work being done

रेल अधिकारियों ने निरीक्षण कर कराए जा रहे कार्यों की जमीनी हकीकत जानी

Wed, 16 Jun 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Railway officials inspected the ground reality of the work being done
सुहवल। आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा एवं परियोजना निदेशक सत्यम कुमार मंगलवार की देर शाम दो दिवसीय दौरे के तहत यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की वहीं बुधवार को विभिन्न जगहों का निरीक्षण कर कराए जा रहे कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। घाट स्थित आरवीएनएल के गेस्ट हाउस में रात्रि को अधिकारी द्वय ने कार्यदायी संस्था, इंजीनियरों संग बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। आज दूसरे दिन अधिकारियों ने झिंगुरपट्टी, सुखदेवपुर, सोनवल, घाट आदि जगहों पर चल रहे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर उसका भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने रेल कम रोड ब्रिज के उपर चल रहे डैक स्लैब के ढलाई का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी सिंग्ला कंस्ट्रकशन, जीपीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट तथा पीएन डार के वर्कशाप के निरीक्षण के अलावा निर्माणाधीन पिलरों, स्टेशन, प्लेटफार्म, निर्माणाधीन बेड का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तत्कालीन रेल राज्यमंत्री एवं वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा परियोजना को लेकर अभी भी गंभीर हैं। वह रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से समय-समय पर प्रगति के बाबत जानकारी लेते रहते हैं। अधिकारी द्वय ने मातहतों को निर्देश दिया कि मानसून के कारण किसी भी परिस्थिति में निर्माण कार्यों पर असर न पड़े। निरीक्षण करने आए अधिकारियों के अनुसार डीएम एमपी सिंह के साथ हुई बैठक में यह बात निकलकर आई कि सुखदेवपुर, मेदिनीपुर स्थित विभिन्न काश्तकारों के द्वारा सक्षम न्यायालय में दो वर्षों से लंबित पड़े आर्बिटेशन के मामले का निस्तारण अगले माह होने की पूरी उम्मीद है। इस अवसर पर एसपी सिंग्ला के प्रोजेक्ट मैनेजर अमनदीप गोयल, जीपीटी के वाइस प्रेसिडेंट अश्विनी कुमार, जीएम गौतम सरकार, पीएन डार के जीएम अफरोज कापरा, विद्युत राव, सुप्रियो डे, सुनील सिंह, अजय राय, रितेश कुमार, निगमानंद, कन्हैया कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed