फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rahat Choupal was installed, told about the work

Ghazipur News: राहत चौपाल लगाई, काम की बातें बताईं

Mon, 24 Jul 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rahat Choupal was installed, told about the work
खानपुर। क्षेत्र के सिधौना बाजार स्थित रामकरन पीजी काॅलेज के परिसर में रविवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर राहत चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम अरुण कुमार सिंह ने ग्रामीण राजस्व कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि नदियों में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए आप सभी घर में रखे कागजात, पशुओं का चारा और अपने अनाज सुरक्षित स्थान पर रखें। बाढ़ के समय गांव में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। जिस से सतर्क रहें और इसकी सूचना उपस्थित राजस्व कर्मियों को देते रहे। जिससे आपकी सुविधा के लिए जो भी संभव प्रयास हो सके उसे हम लोग उपलब्ध कराएं। शासन के तरफ से गांव में राजस्व कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तहसील और जिला मुख्यालय पर कार्यालय स्थापित कर मोबाइल नंबर जारी कर दिया गया है। राजस्व कर्मियों के अलावा ग्रामीण भी इसकी सूचना अधिकारियों को दे सकते हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन उनके सुरक्षा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। चौपाल में एसडीएम, नायब तहसीलदार सहित बाल विकास अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य के अधीक्षक सहित क्षेत्र के राजस्व कर्मियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed