फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Radha Rani's birthday celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया गया राधा रानी का जन्मोत्सव

Tue, 14 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Radha Rani's birthday celebrated with pomp
मुहम्मदाबाद। राधा अष्टमी के मौके पर मंगलवार को नगर के जफरपुरा मुहल्ले में राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। व्यास अभय नारायण पांडेय के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों ने सोमवार की रात भजन-कीर्तन कर रात्रि जागरण किया। मंगलवार की सुबह 4.50 पर राधारानी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान दूध, दही, घी, मधु, शर्करा और जल से राधा रानी का अभिषेक किया गया। बच्चियों ने आंखों में बस गया नजारा आज अटारी का, धरती पर अवतार हुआ वृषभानु दुलारी का, झूमो नाचो गाओ जन्मदिन श्यामा प्यारी का...गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

व्यास पंडित ने कहा कि राधा रानी तीनों लोकों में न्यारी हैं और सबका मनोरथ पूर्ण करने वाली हैं। रावल गांव में राधाजी का मंदिर है। माना जाता है कि यहां पर राधाजी का जन्म हुआ था। पांच हजार वर्ष पूर्व रावल को छूकर यमुना बहती थी। राधा जी की मां कृति यमुना में स्नान करते हुए आराधना करती थीं और पुत्री की लालसा रखती थीं। पूजा करते समय एक दिन यमुना से कमल का फूल प्रकट हुआ। कमल से सोने की चमक सी रोशनी निकल रही थी। इसमें छोटी बच्ची के नेत्र बंद थे। बताया कि अब वह स्थान इस मंदिर का गर्भगृह है। रावल गांव में राधारानी के मंदिर के ठीक सामने प्राचीन उपवन है। कहा जाता है कि यहां पर पेड़ स्वरूप में आज भी राधाजी और श्रीकृष्ण विद्यमान हैं। यहां पर एक साथ दो वृक्ष हैं। एक श्वेत है तो दूसरा श्याम रंग का। इनकी पूजा होती है। माना जाता है कि राधाजी और श्रीकृष्ण वृक्ष स्वरूप में आज भी यहां से यमुना जी को निहारते हैं। कार्यक्रम में जैनेश पंकज, नयन शंकर उपाध्याय, रामजी तिवारी, राजन केशरी, देवेंद्र, अमरनाथ गुप्ता, आरुणी पांडेय, रेनू केशरी, शशिबाला पांडेय, विजेंद्र, अनुराग गुप्ता, द्वारिका गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed