फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pujari beaten to pieces

पुजारी को पीटकर मूर्तियां ले गए

Wed, 19 Jul 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Pujari beaten to pieces
श्रीराम जानकी मंदिर का घायल पुजारी विजय राघव दास।
भांवरकोल थाना क्षेत्र के माढ़ूपुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी की मंगलवार की रात सशस्त्र बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई करने के बाद हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर गर्भगृह में रखे चार अष्टधातु तथा एक चांदी की मूर्तियां लेकर चले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। एसपी और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। घायल पुजारी को वाराणसी बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कुंडेसर के प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र नाथ राय ने अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। महेंद्र नाथ राय ने दावा किया है कि चोरी गई मूर्तियों की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। हनुमान की मूर्ति दो फीट और बाकी मूर्तियां एक-एक फीट की हैं।
विज्ञापन



 माढ़ूपुर गांव के पूरब स्थित राम-जानकी मंदिर के पुजारी बाबा विजय राघव दास (45) खाना खाकर सो गए थे। मंगलवार की देर रात हथियार से लैस बदमाश मंदिर परिसर में घुस गए। बदमाशों के पहुंचते ही पुजारी की नींद खुल गई और बदमाशों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला बोल दिया। फिर उनके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बदमाश राम, जानकी, लक्ष्मण और शालीग्राम की अष्टधातु की मूर्तियां तथा हनुमान जी की चांदी की मूर्ति उठा ले गए। बदमाश पुजारी का मोबाइल फोन भी ले गए। सुबह गांव के सदानंद तिवारी जब पूजन के लिए पहुंचे तो पुजारी के हाथ-पांव बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा था। जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मानें तो घटना को किसी पेशेवर बदमाशों के गैंग ने अंजाम दिया है। वे बेशकीमती मूर्तियां ही चोरी करने आए थे। उनकी नजर केवल मूर्तियों पर थी। पुजारी के बिस्तर के नीचे एक थैले में 25 हजार रुपये पड़े थे, जिसे बदमाशों ने हाथ तक नहीं लगाया। पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने कहा कि वारदात में किसी मूर्ति चोर गैंग का हाथ है। इसके खुलासे के लिए टीम बना दी गई है। मूर्तियों की बरामदगी और गैंग की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। घटना के बारे में पूरी जानकारी पुजारी के होश में आने के बाद ही मिल पाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed