फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Public sentiments being used for power: Priyanka Gandhi

जनता के जज्बातों का सत्ता के लिए हो रहा इस्तेमाल : प्रियंका गांधी

Sun, 06 Mar 2022 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Public sentiments being used for power: Priyanka Gandhi
शादियाबाद के रामलीला मैदान में जनसभा में मंचासिन प्रियंका गांधी । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को कहा कि प्रदेश की राजनीति भटक गई है। सबसे बड़े प्रदेश की ऊर्जा खाईं में पड़ी है। सपा, बसपा ने जाति तो भाजपा ने धर्म की राजनीति में प्रदेश को उलझाए रखा है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। भर्तियों में घोटाला हो रहा है। जनता के जज्बातों का सत्ता के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। वह जखनिया विधानसभा के शादियाबाद में पार्टी प्रत्याशी की जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह जहां जाती हैं, वहां के नौजवान उनसे मदद मांगते हैं। जब उन्होंने पार्टी की यूपी की कमान संभाली, तब लोगों ने कहा कि प्रदेश में कुछ मिलने वाला नहीं है। लेकिन, भाई राहुल गांधी ने कहा कि तुम जाओ, वहां दुख और पीड़ा है। जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ो। उसके बाद जहां-जहां अन्याय हुआ, आंदोलन किया और आपकी हमसफर बन गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बड़ी समस्या आज किसानों की है। लोगों को राशन की एक पोटली देकर कहा जा रहा है कि जनता ने हमारा नमक खाया है, इसलिए हमें वोट देगी। आप लोगों को उस राशन पर निर्भर बना रहे हैं, लेकिन वे सशक्त करने की बात नहीं करते। इन नेताओं को मालूम हो गया है कि सत्ता धर्म और जाति पर मिलेगी। ये कभी नौकरी नहीं देंगे। इनकी नीति आपको गरीब रखने की है। उन्होंने कहा कि आप राष्ट्र के लिए नोटबंदी के समय लाइन में खड़े रहे पर काला धन नहीं आया। लॉकडाउन में छोटे-छोटे दुकानदार तबाह हो गए। किसान मेहनत करते हैं पर उपज का दाम नहीं मिलता है। किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने के बजाए मंत्री के बेटे ने उन्हें कुचल दिया और सरकार ने उसको रिहा करवा दिया। उन्होंने कहा कि आज नौजवानों को मजबूत करने की जरूरत है। ये ही देश के भविष्य हैं। इनको मजबूत नहीं किया, तो आप राष्ट्रवादी नहीं हैं। राष्ट्रवादी होने के लिए अपना खून देने के लिए तैयार रहना चहिए। जिन्होंने देश के लिए खून दिया, उन्हें गाली देने की हिम्मत नहीं होनी चाहिए। जनता के जज्बातों का सत्ता के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed