फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Public representatives raised problems in the three and a half hour long meeting of Disha. The city's sewerage system should be repaired in three months.

Ghazipur News: साढ़े तीन घंटे चली दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाईं समस्याएंतीन महीने में दुरुस्त हो शहर की सीवरेज व्यवस्था

Sun, 01 Jun 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Public representatives raised problems in the three and a half hour long meeting of Disha. The city's sewerage system should be repaired in three months.
गाजीपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने इलाके की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया। साढ़े तीन घंटे चली बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने साफ-सफाई, बिजली कटौती, पीने के पानी से लेकर खोदी गई सड़क तक का मुद्दा उठाया। जनप्रतिनिधियों के सवाल पर जिलाधिकारी ने शहर के सीवरेज के काम को तीन महीने के अंदर दुरुस्त करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

सदर विधायक जै किशुन साहू ने चौकिया ओवरब्रिज से लेकर जमानिया मोड़ तक बाईपास और शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए रिंग रोड बनवाने के लिए प्रस्ताव देने का सुझाव दिया। शहर की खराब सफाई व्यवस्था और मनमानी बिजली कटौती को लेकर भी शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही नमामि गंगे के तहत हो रहे सीवरेज के कार्य को लेकर भी सवाल खड़े किए। पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खोदी गई सड़कों को दुरुस्त न करने पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने तीन महीने में सीवरेज का काम और उसके अगले तीन महीने के अंदर सभी सड़कों को दुरुस्त करने का समय दिया। इस दौरान प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई। विधायक ने झंडातर मोहल्ले की परेशानियों को उठाया, जिसे जल्द ही हल कराने का आश्वासन मिला। जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने नहर, सिंचाई, नलकूप का मुद्दा उठाया। बलिया सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि जनपद में किसी गरीब परिवार का आपदा से नुकसान होता है तो उस स्थिति में उसे मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाए। विधायक मुहम्मदाबाद सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा आदि मौजूद रहे। जखनिया विधायक बेदीराम ने बिजली की समस्या को उठाया। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और जर्जर पुराने बिजली के तारों को बदलने को कहा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कुछ विद्यालयों में शिक्षक अपनी जगह दूसरे से ड्यूटी करा रहे हैं। इस तरह की शिकायतें भी उनके पास आ रही हैं। डीएम अविनाश कुमार ने सभी समस्याओं के संबंध में संबधित अधिकारियों को निस्तारण करने और इसकी सूचना जनप्रतिनिधिओं को उपलब्ध कराने को कहा। अंत में सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने सभी विभागों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की सूची एवं उनकी प्रगति से अवगत कराने को कहा। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से जो भी छोटी-बड़ी योजनाएं संचालित हो रहीं हैं, उनकी होने वाले बैठकों में जनप्रतिनिधियों को अवश्य सम्मिलित किया जाए। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग, एनएचआई, रेलवे, जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना, पीएमजीएसवाई और आरईएस से जुड़ी योजनाओं की अलग से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़कों की पैचिंग की जगह सीधे बनाने का प्रयास होना चाहिए। शासन ने प्रस्तावों में पर दो करोड़ रुपये की टोकन मनी भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed