फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Public disturbed due to jaam

आठ घंटे जाम से हलाकान रहे लोग

Tue, 04 Oct 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 04 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Public disturbed due to jaam
जाम - फोटो : अमर उजाला
ढढ़नी-सुहवल मार्ग पर मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे मार्ग के बीचोबीच ट्रक का पहिया निकल गया। इसी बीच ओवरटेक कर आगे निकलने के प्रयास में टमाटर से लदी पिकप भी सड़क किनारे धंस गई। इसके कारण आवागमन बाधित होने से मार्ग पर जाम लग गया। देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी प्रयास के बाद किसी तरह दिन के बारह के करीब ट्रक का मरम्मत कराए जाने के बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन


मंगलवार को तड़के गिट्टी से लदा ओवरलोड ट्रक जमानिया-ढढ़नी होते हुए सुहवल से गाजीपुर की तरफ जा रहा था कि अचानक सोनवल गांव के पास उसका अगला पहिया तेज आवाज के साथ निकल गया और ट्रक मार्ग के बीचोबीच फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी उसकी मरम्मत नहीं हो सकी। इस दौरान बगल से ओवरटेक कर निकल रही एक पिकप भी फंस गई। वाहनों के सड़क के बीच फंस जाने से मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। इस मार्ग पर भोर से दोपहर तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा। जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानियों  का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रक की मरम्मत होने के बाद करीब बारह बजे धीरे-धीरे संचालन शुरू हो सका। आवागमन चालू होने के बाद लोगों ने किसी तरह राहत की सांस ली। वन-वे होने के चलते एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-24 तथा 97 के काफी जर्जर होने के चलते इस मार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। इससे इस मार्ग पर हर रोज सैकड़ों छोटे-बड़े ओवरलोड वाहनों का धड़ल्ले से  आवागमन हो रहा है। ओवरलोड वाहनों के संचालन पर उपसंभागीय परिवहन अधिकारी भवानी दीन ने  कहा कि ओवरलोड वाहनों का किसी भी सूरत में संचालन नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed