फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   prove their Talent

होनहारों ने लहराया मेधा का परचम

Sat, 12 Oct 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
prove their Talent
गाजीपुर। पीसीएस की परीक्षा में जिले के कई होनहारों ने कामयाबी हासिल की है। परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने अपनी मेधा का परचम लहराया है।
विज्ञापन

दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार, स्वामी सहजानंद सरस्वती के पैतृक गांव देवा निवासी चंदन पांडेय परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पीटीओ के पद पर चयनित हुए। विरेंद्र पांडेय के पुत्र चंदन बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। हाईस्कूल 96 प्रतिशत और इंटर 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। पीजी कालेज से बीएससी 83 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। इसके बाद इलाहाबाद से एमए किया। 2009 में लोवर पीसीएस उत्तीर्ण कर खाद रसद विभाग फिरोजाबाद में तैनात रहे। 2013 में सेल टैक्स वाणिज्यिक अधिकारी के पद पर वाराणसी में रहे। देवकली संवाददाता के अनुसार सैदपुर थाना क्षेत्र के उचौरी ग्राम निवासी परमानंद कुशवाहा के पुत्र लक्ष्मण कुशवाहा का डीवाईएसपी के पद पर चयन हुआ है। प्राथमिक शिक्षा उचौरी और इलाहाबाद के साथ रायबरेली से बीटेक किया है। उनकी कामयाबी पर चंद्रशेखर कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, रंगजी कुशवाहा, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, युवा नेता राजेश कुशवाहा, देवनाथ कुशवाहा, डा. रामजी, राजपति, रामकिशुन, रमाशंकर, कालीचरन एडवोकेट ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मरदह संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के गुलालसराय गांव निवासी जयंत सिंह के इकलौते पुत्र रोहित सिंह का चयन यूपी पीसीएस में हो गया है। अधिशासी अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त के पद पर उनका चयन होने से परिजनों सहित पूरे गांव, क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। रोहित ने बताया कि प्राथमिक से इंटरमीडिएट तक पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय वाराणसी तथा उच्च शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण कर वर्तमान समय में कार्यालय महालेखाकार इलाहाबाद में कार्यरत हैं। पूर्व में असिस्टेंट कमांडेंट रहे। क्षेत्र के शिक्षाविद प्रधानाचार्य राजन सिंह के नेतृत्व में एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस मौके पर माता कमला सिंह, बहन अर्चना सिंह, रंजीत सिंह, सुनील सिंह, राहुल सिंह, उदय प्रताप सिंह, आमोद सिंह, प्रमोद सिंह, अजीत सिंह, सुजीत सिंह, अक्षिता सिंह, रामअवध, महेंद्र, नंदलाल, प्रमोद, मनोज, चंद्रिका, पप्पू, सतीश, बृजेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed