फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protest over electricity cut

बिजली को लेकर रामलीला कमेटी ने दिया धरना

Mon, 03 Oct 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 03 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में हो रही बेतहाशा कटौती को लेकर सोमवार को रामलीला कमेटी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील के सामने स्थित रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आपूर्ति में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

धरना में अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कहा कि नगर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बिजली के आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं कर गया है। कभी कटौती तो कभी फाल्ट को नाम पर घंटों बिजली लोगों को रुला रही है। छोटा फाल्ट होने पर भी दुरुस्त करने में लाइनमैन लापरवाही के परिचय देते हुए घंटों का समय लगा देते है। दिन की कटौती तो लोग किसी तरह से बर्दास्त कर ले रहे हैं, लेकिन रात में का गुल होना परेशानियों भरा साबित हो रहा है। खासकर मुहर्रम और दशहरा पर्व को देखते हुए रात की कटौती को हर हाल में बंद किया जाए। चेतावनी दिया कि अगर रात की कटौती बंद नहीं की गई तो कमेटी के लोग अन्य लोगों के साथ बिजली विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद करने को विवश होंगे। इस मौके पर जितेंद्र कुमार जायसवाल, नारायण चौरसिया, वशिष्ट प्रजापति, गोविंद गुप्ता, अनिल पांडेय, अशोक कुमार, छोटेलाल चौहान, शिव बिंद, दयाशंकर, विनोद कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन उधव पांडेय ने किया। धरना के बाद कमेटी के लोगों ने डीएम को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी को सौंप जमानिया नगर को शाम 6 से रात 12 बजे तक कटौती मुक्त रखने के साथ ही अन्य मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed