फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   protest

प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं

Thu, 24 Jun 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
protest
गाजीपुर। महिलाओं पर हो रही हिंसा, बलात्कार की घटनाओं पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) ने तुलसी सागर लंका स्थित कार्यालय सहित गहमर और हथौड़ा आदि गांवों में धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। गहमर में हुई सभा में एपवा की जिलाध्यक्ष चंद्रावती देवी ने कहा कि उन्नाव, प्रयागराज, हाथरस, आगरा, बदायूं की घटनाओं से पता चलता है कि प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार की खराब कानून व्यवस्था सीधे तौर पर जिम्मेदार है। कहा कि महिलाओं पर हिंसा की बढ़ती घटनाओं को नियंत्रित करने में सरकार पूरी तरह नाकाम है। तुलसी सागर लंका स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में जिला कार्यकारिणी की सदस्य शकुंतला देवी ने कहा कि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। महिलाओं के ऊपर बढ़ती अपराध की घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। इसके खिलाफ हर स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी। अंत में राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा। धरना-प्रदर्शन में तारा देवी, अंजू देवी, सरोज यादव, सोमारी देवी, शारदा देवी, रीता देवी, राजेश्वरी देवी, शांति देवी, धनवतिया देवी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed