फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   protest

पुनर्मतगणना को लेकर धरना

Tue, 11 May 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
protest
मरदह। मतगणना के दौरान एक प्रत्याशी और उसके समर्थकों द्वारा पुनर्मतगणना की मांग को लेकर मरदह-गोविंदपुर कीरत गांव मार्ग पर ब्लाक मुख्यालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। आधा घंटा चला प्रदर्शन पुनर्मतगणना कराने के आश्वासन पर समाप्त किया गया। पृथ्वीपुर ग्राम पंचायत में पिछले दिनों नामांकन दाखिल करने के बाद एक प्रत्याशी की आकस्मिक मौत हो गई थी। इसके बाद रविवार को मतदान हुआ और मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय के सभागार में मतगणना कराई गई। 12 बजे दोपहर तक परिणाम आने के बाद एक प्रत्याशी एवं समर्थकों ने धांधली का आरोप लगाते हुए हो-हल्ला के साथ नारेबाजी शुरु कर दिया। पुलिस एवं निर्वाचन अधिकारी मरदह ब्लाक ने मामला शांत कराने का प्रयास किया तो समर्थकों ने नारेबाजी एवं रिकाउंटिंग की मांग करते हुए मरदह-गोविंदपुर कीरत गांव मार्ग पर ब्लाक मुख्यालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरओ जयप्रकाश नारायण तिवारी ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद सीओ कासिमाबाद विजय आनंद शाही के नेतृत्व में कासिमाबाद, नोनहरा, बिरनो थाना पुलिस के साथ तहसीलदार कासिमाबाद डा. विराग पांडेय पहुंचे। समझा-बुझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed