फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protest against opening of liquor shop in the locality

Ghazipur News: मोहल्ले में शराब की दुकान खोलने के विरोध में धरना-प्रदर्शन

Mon, 24 Mar 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Protest against opening of liquor shop in the locality
स्टेशन बाजार स्थित पटखौलिया मोहल्ले में एक मैरिज हॉल को किराए पर लेकर शराब की दुकान खोलने के विरोध में रविवार को नगर के लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मोहल्ले में शराब की दुकान किसी भी सूरत में खोलने नहीं दी जाएगी। इसके लिए वे किसी भी स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शराब की दुकान खुलने से इलाके के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। हर घर के लिए नई मुसीबत खड़ी हो जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस दुकान को किसी अन्य स्थान पर खोला जाए। महिला कांग्रेस नेता गायत्री गुप्ता ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी लेकिन किसी भी कीमत पर शराब की दुकान खोलने नहीं दी जाएगी। धरना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने धरना समाप्त करने की अपील की। इस पर लोगों ने पत्रक सौंपकर धरना-प्रदर्शन स्थगित किया। प्रदर्शनकारियों में नारायणदास चौरसिया, मुन्ना गुप्ता, अशोक कुमार, बबलू गुप्ता, अरविंद गुप्ता, नेहा, रूपमणि, चंदा देवी, विपिन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed