{"_id":"6221083316e38f1ab27326fa","slug":"proposal-sought-from-agencies-for-purchase-of-wheat-ghazipur-news-vns6415147178","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की खरीद के लिए एजेंसियों से मांगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की खरीद के लिए एजेंसियों से मांगा प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में धान की खरीद समाप्त होने वाली है। आगामी गेहूं की खरीद की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए खरीद करने वाली संस्थाओं से क्रय केंद्र खोलने के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है। अपर जिलाधिकारी को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है। वहीं जिले में अब तक दो लाख ग्यारह हजार मीट्रिक टन से ज्यादा की धान खरीद की गई है।
पहली अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं की खरीद की तैयारी शुरू हो गई है। क्रय करने वाली एजेंसियों से प्रस्ताव मांगने के बाद उनको अनुमोदित करने की कार्रवाई की जाएगी। बीते वर्ष गेहूं की खरीद के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं था। उस दौरान विभिन्न संस्थाओं के 58 क्रय केंद्र खोले गए थे। निर्धारित अवधि में 17 हजार 525 किसानों से 78 हजार 355.536 एमटी की खरीद की गई थी। इस वर्ष धान की खरीद के लिए दो लाख 31 हजार 200 एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए खरीद करने वाली विभिन्न एजेंसियों की तरफ से 131 क्रय केंद्र खोले गए। धान का समर्थन मूल्य कॉमन 1940 रुपये प्रति कुंतल एवं ग्रेड ए 1960 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया था। बाद में शासन की तरफ से लक्ष्य में कमी कर दी गई। बीते वर्ष की तरह इस बार भी अच्छी खरीद हुई है। पिछले वर्ष दो लाख एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उस समय विभिन्न संस्थाओं के 136 क्रय केंद्र खोले गए थे। उस दौरान दो लाख 20 हजार 831.391 एमटी की खरीद की गई थी। जबकि इस बार दो लाख दस हजार एमटी के सापेक्ष अब तक 211462.476 एमटी की खरीद 33 हजार 676 किसानों से की गई है। 31 हजार 848 किसानों को 38730.44 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। जबकि शेष के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। हाल ही में सात मार्च तक धान की खरीद का निर्देश जारी किया गया है।
जिले में धान की खरीद लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत कर ली गई है। 92 फीसदी धान राइस मिलों को भेज दिया गया है। मिलों से अभियान चलाकर चावल का प्रेषण सुनिश्चित कराया जा रहा है। - रतन कुमार शुक्ला, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विभिन्न संस्थाओं की ओर से की गई खरीद
गाजीपुर। जिले में धान की खरीद विभिन्न संस्थाओं की तरफ से की गई है। इसमें खाद्य विभाग 67464.508 एमटी, पंजीकृत सहकारी समिति 10802.020, एफपीओ 9158.628, पीसीएफ 18658.486, पीसीयू 85998.509 और यूपीएसएस ने 10353.125 एमटी की खरीद की। इसके अलावा कृषि उत्पादन मंडी समिति ने 7366.560 एवं भारतीय खाद्य निगम ने 1660.640 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।