फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Professor-contractor reconstructed homes

प्रोफेसर-ठेकेदार के घरों को खंगाला

Wed, 29 Apr 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 29 Apr 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Professor-contractor reconstructed homes

सदर कोतवाली से सटे आमघाट कालोनी स्थित जगदेव नगर में मंगलवार की रात प्रोफेसर तथा ठेकेदार घरों के कमरों को खंगालकर चोर नगदी सहित करीब 40 हजार रुपये नगदी सहित करीब आठ लाख रुपए मूल्य के जेवर चुरा ले गए। घटना के वक्त मकान बंद था। दोनों किराएदार परिवार सहित बाहर गए हुए थे। इस मामले में पीडि़तों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए चोरों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।

विज्ञापन



करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी ठेकेदार प्रेमचंद्र राय शहर के आमघाट स्थित जगदेवनगर में सुदर्शन राय के मकान में किराए पर परिवार के साथ रहते हैं। इसी मकान की ऊपरी मंजिल पर महिला महाविद्यालय में हिंदी विभाग के प्रो. डा. अजयप्रताप मिश्र भी किराए पर रहते हैं। बीते 27 अप्रैल को प्रेमचंद्र  परिवार के साथ अपनी भतीजी की शादी में गांव गए हुए थे। वहीं प्रोफेसर भी परिवार के साथ गांव गए हुए थे।
विज्ञापन



मकान में ताला बंद था। बीते मंगलवार की रात चोर मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और बड़े आराम से नीचे और ऊपर के मंजिल के आठ कमरों का ताला तोड़ दिया। इसके बाद सभी कमरों को खंगाल कर चोर प्रेमचंद्र के कमरे से 40 हजार रुपये नगदी, सोने की चेन, अंगूठी, कान की बाली, टाप्स सहित चांदी के करीब 4 लाख के जेवर समेट लिए। इसी प्रकार  प्रो. अजयप्रताप मिश्र के कमरे से भी लाखों के जेवर चुरा लिए। बुधवार की सुबह पड़ोसी ने देखा कि दरवाजा खुला हुआ है। इस पर उसने सोचा कि प्रेमचंद्र गांव से आ गए हैं। उनका हाल-चाल लेने के लिए जब उनके मोबाइल पर फोन किया तो पता चला कि परिवार गांव में है और वह दिल्ली जा रहे हैं। आशंका होने पर पड़ोसी ने चोरी की जानकारी प्रेमचंद्र को दी। इस पर उन्होंने अपने गांव फोन कर अपने चचेरे भाई और बहन प्रेमा राय को चोरी की घटना से अवगत कराते हुए यहां आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद नीरज और प्रेमा राय मकान पर पहुंचे। कमरे में गए तो देखा कि सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। मकान की जांच-पड़ताल किया तो पता चला कि चोरों ने प्रो. श्री मिश्र के कमरे को भी खंगाला था। उन्होंने इसकी सूचना प्रोफेसर को देने के साथ पुलिस को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस मामले में पीडि़तों ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। चोरी की घटना को लेकर कालोनीवासियों में भय व्याप्त है। मौके पर मौजूद लोगों में इस बात की चर्चा होती रही कि चोरों के दिल में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। यही कारण है कि कोतवाली और पुलिस चौकी के बीच पड़ने वाले इस कालोनी में बेखौफ चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर आराम से निकल गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश दुबे का कहना था कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed