{"_id":"e30dcb8af42a209e7bd6b167c4570a69","slug":"procession-demanding-honorarium-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय की मांग को लेकर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय की मांग को लेकर निकाला जुलूस
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षर भारत मिशन प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से अपनी मांगों को लेकर
विज्ञापन
शुक्रवार को शहर में जुलूस निकाला गया। इसके बाद विकास भवन परिसर में
आयोजित धरना में उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि प्रेरकों एवं ब्लाक और जिला समन्वयकों के अवशेष मानदेय का भुगतान 25 मार्च तक करने और स्वयंसेवक को प्रशिक्षण और स्टेशनरी उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि नवीनीकरण के नाम पर आर्थिक शोषण बंद किया जाए।
कहा कि शासन की तरफ से 30 मार्च 2013 द्वारा पूर्णकालिक संविदा कर्मियों को संविदा अवधि 2017 तक बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद नवीनीकरण के नाम पर परेशान न किया जाए। स्वयंसेवकों को भी मानदेय की व्यवस्था करते हुए प्रेरकों का मानदेय महंगाई के हिसाब से 15 हजार तथा ब्लाक और जिला समन्वयकों का मानदेय 30 हजार रुपये दिया जाए।
इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष मनोज यादव, महेंद्र यादव, अमरनाथ सिंह, सतीश पांडेय, चंद्रप्रकाश, श्यामसुंदर यादव, प्रवीण यादव, लालवचन, आशा यादव, आनंद यादव, दीना कुशवाहा, सोहन, राजकुमार, रामविजय आदि उपस्थित थे। संचालन मनोज यादव ने किया।