फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Private school teacher dies in road accident

Ghazipur News: सड़क हादसे में निजी स्कूल के शिक्षक की मौत

Thu, 04 Jun 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Private school teacher dies in road accident
देवकली की खबर में ------मृतक ऋतिक पांडेय। स्रोत- परिजन
औड़िहार/देवकली। वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शेखपुर के समीप बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक निजी स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सैदपुर कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने बताया कि देवकली निवासी ऋतिक पांडेय (26) वाराणसी से बाइक से घर लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार वह शेखपुर के सामने हाईवे पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार एक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल ऋतिक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक पहाड़पुर स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। उनके पिता संजय पांडेय गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर वह घर के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार में मां निगम पांडेय के अलावा दो बहनें आंचल और पायल हैं। ऋतिक परिवार के इकलौते बेटे थे। एसओ ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सैदपुर कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के चाचा संतोष पांडेय की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed