फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prices of utensils did not increase, steel was being sold at Rs 500 per kg

Ghazipur News: बर्तनों के नहीं बढ़े दाम, 500 रुपये किलो बिक रहा स्टील

Sun, 27 Oct 2024 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Prices of utensils did not increase, steel was being sold at Rs 500 per kg
गाजीपुर। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बर्तनों के दाम नहीं बढ़े हैं। इससे धनतेरस के पर्व को लेकर बर्तन व्यवसायियों में काफी उत्साह है। उनका मानना है कि बर्तनों पर महंगाई का असर नहीं होने से इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। इसकी तैयारी भी व्यवसायियों ने कर ली है। स्टील के बर्तन 500 रुपये तो पीतल 750 रुपये किलो बिक रहे हैं। दुकानों में विभिन्न प्रकार के बर्तनों के स्टॉक रख लिए गए हैं।
विज्ञापन

धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर को है। इस दिन बर्तनों की खरीदारी की मान्यता है। माना जाता है कि इससे घर में आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। लोग अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार बर्तनों की खरीदारी करते हैं। आमजन एक ओर जहां पर्व की तैयारियों में जुटे हैं तो वहीं बर्तन व्यवसायी व्यवसाय को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिए हैं। जिले में ज्यादातर बर्तन व्यवसायी अपना माल वाराणसी से मंगाते हैं। दाम में ज्यादा वृद्धि नहीं होने से दुकानदार अच्छा व्यवसाय को लेकर आशान्वित हैं। वहीं ग्राहकों को भी सहूलियत मिलेगी। मिश्रबाजार के बर्तन व्यवसायी सौरभ अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार विभिन्न बर्तनों के दामों में महज 10-30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

बर्तनों के दाम
बर्तन मूल्य
स्टील 200-500
पीतल 750
फूल 600
एल्युमिनियम 350-450
नोट-बर्तनों के दाम प्रति किलो है।

बर्तन मूल्य
ब्रांडेड कुकर पांच लीटर 1400-1900
लोकल कुकर पांच लीटर 500-900
क्रिस्टल गैस चूल्हा 1800-4500
सादा गैस चूल्हा 900-1600
इडली ढोकला स्टैंड 370
इलेक्ट्रानिक ब्लाइंडर 660
स्टील बाल्टी 190
तांबे के बर्तनों का दाम अधिक
बाजार में स्टील, पीतल, फूल, तांबा, एल्युमिनियम के बर्तन उपलब्ध हैं। सबसे अधिक दाम तांबे के बर्तनों के हैं। इसके बाद पीतल के बर्तन हैं। यही कारण है कि खरीदारी के वक्त लोग स्टील के बर्तनों को अधिक तरजीह देते हैं। मिश्रबाजार, लालदरवाजा, लंका आदि स्थानों पर स्थित बर्तनों के दुकानों में चम्मच, लोटा, थाली, तगाड़ी, जग, कूकर आदि उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed