फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Presented the book of Ramcharit Manas to Manoj Sinha

मनोज सिन्हा को रामचरित मानस की पुस्तक भेंट की

Sun, 06 Nov 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Presented the book of Ramcharit Manas to Manoj Sinha
गाजीपुर की खबर में
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद के मोहनपुरा स्थित पैतृक आवास पर श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आगमन शनिवार देर शाम को हुआ। वह 9 नवंबर को दोपहर तक जनपद में रहेंगे। उपराज्यपाल ने एक नवंबर को मोहनपुरा में हफ्ते भर का भागवत कथा पाठ का शुभारंभ कराया था। जो 7 नवंबर सोमवार को हवन पूजन के साथ संपन्न होगा। 8 नवंबर को प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया है। सिन्हा ने सगे, संबंधियों का कुशलक्षेम लेने के बाद उनके घर पहुंचकर भी लिया। उन्होंने रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी के घर पहुंचकर हाल-चाल जाना। रविवार को यूपीडा के सूचना सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय कथा में शामिल हुए। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को रामचरित मानस की पुस्तक भेंट की और करीब दो घंटे तक वहां भागवत कथा सुना। साथ में पूर्व उपाध्याय दीपक उपाध्याय, संदीप राय, सतेंद्र गुप्ता, अभिषेक राय, राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू समेत अन्य लोग शमिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed