फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Presaani intact, having only one ATM Kraula

परेश्ाानी बरकरार, ख्ाुला रहा सिर्फ एक एटीएम

Sun, 11 Dec 2016 01:16 AM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Presaani intact, having only one ATM Kraula
शनिवार को राबर्ट्सगंज स्टेट बैंक के एटीएम के सामने उपभोक्ताओं की लगी कतार।

विज्ञापन
नगर में विभिन्न बैंकों के दर्जनभर से अधिक एटीएम हैं, लेकिन  शनिवार को बैंक बंदी के दिन सिर्फ एक्सिस बैंक का एटीएम काम करता नजर आया। जिस पर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही। पैसा रहने तक इस एटीएम ने ग्राहकों को अपनी सेवा दी और पैसा समाप्त होने के बाद ग्राहक दूसरे काम करने वाले एटीएम की तलाश में भटकते रहे। इस दौरान उनके हाथ निराशा ही लगी।
ग्राहकों की सुविधा के लिए नगर में भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, विजया, सेंट्रल बैंक, एफडीएफसी, कार्पोरेशन बैंक, इलाहाबाद, बैंक आफ बड़ौदा सहित अन्य कई बैंकों के एक दर्जन से अधिक एटीएम नगर में लगे हुए हैं। लेकिन इनमें से अधिकतर एटीएम शो-पीस बने हुए हैं। नोटबंदी के बाद पैसे के लिए मारामारी का दौर शुरू होते ही ग्राहकों के मन में यह बात आई कि शायद करेंसी की इस परेशानी को कुछ कम करने के लिए सारे एटीएम पूरी क्षमता से काम करें, लेकिन लोगों की यह सोच गलत साबित हो रही है।
विज्ञापन


शनिवार को बैंक बैंक था। जिन लोगों को पैसे की जरूरत थी, वह एटीएम की तलाश कर रहे थे, लेकिन नगर के महुआबाग स्थित सिर्फ एक्सिस बैंक का एटीएम ही काम करता नजर आया। इस एटीएम का हाल यह था कि महिला और पुरुषों की लंबी लाइन लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed