{"_id":"6261954f47a8184c2f510338","slug":"prepare-a-100-day-action-plan-soon-dm-ghazipur-news-vns6495343157","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 दिन की कार्य योजना जल्द तैयार करें विभाग : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 दिन की कार्य योजना जल्द तैयार करें विभाग : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 दिन के कार्ययोजना को सभी विभागों को प्राथमिकता के साथ तैयार करने और उसके क्रियांवयन को लेकर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों व कार्यालयाध्यक्षों के साथ बैठक की। कहा कि जिनकी कार्य योजना अभी तैयार नहीं है वह अपने मुख्यालय से संपर्क कर उसको तैयार कर लें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
कार्य योजना को उसके निर्धारित समय में पूर्ण किया जा सकेगा। जांच के दौरान बनायी गई कार्य योजना में अभी तक कितना कार्य किया गया है और कितना कार्य बाकी है। इसकी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने समस्त अधिकारियों को समय से कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया। कहा कि अपने अधीनस्थों को भी उनके दायित्वों का पालन कराएं, अपने कार्य के प्रति ईमानदारी न रखने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करें। शासन, मंडल स्तर की जांच टीमों द्वारा पकड़े जाने पर आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। जिससे आप स्वयं के साथ आपके विभाग तथा इस जनपद की भी बदनामी होगी।
डीएम ने कहा कि शासन का निर्देश है कि अधिकारी अपने कार्यालयों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक उपिस्थत रहते हुए जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करें। इसके बाद ही फिल्ड में भ्रमण के लिए निकलेंगे। बहुत जरूरी होने पर अपने स्थान पर अपने किसी प्रतिस्थानीय अधिकारी को बैठाकर ही जाएंगे। जिससे कार्यालय में आने वाले शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्याओं को सामना न करन पड़े।
विज्ञापन
बैठक में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निर्धारित समयांतराल में निस्तारण न होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण कराएं।