फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Preparations for Madrasa Education Council exam started

मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा की तैयारियां शुरू

Wed, 06 Apr 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Madrasa Education Council exam started
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की मई में संभावित बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। इस वर्ष की परीक्षा में मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल एवं फाजिल के 3659 परीक्षार्थी बैठेंगे। इनके लिए तेरह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मई माह में संभावित परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस समय विभिन्न बोर्डों की परीक्षाओं का दौर चल रहा है। 24 मार्च से माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के बाद पालीटेक्निक एवं विश्वविद्यालय की परीक्षा शुरू हुई। पालिटेक्निक की संपन्न होने के बाद आने वाले दिनों में सीबीएसई एवं आईसीएससी की दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा होगी। इसके बाद मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा भी कराई जाएगी। मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल एवं फाजिल की मई माह में संभावित बोर्ड परीक्षा में पिछले वर्षों की तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या कुछ कम है। इस वर्ष इन कक्षाओं के 3659 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे जिसमें 2655 संस्थागत एवं 1004 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। इसमें 2016 बालक एवं 1643 बालिकाएं हैं। सबसे ज्यादा मौलवी के परीक्षार्थी हैं। मुंशी के 887, मौलवी के 1027, आलिम 457, कामिल 930 एवं फाजिल के 393 परीक्षार्थी हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल तेरह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि केंद्रों पर सीसीटीवी के साथ ही वायस रिकार्डर (डीबीआर) की व्यवस्था रहेगी। इसकी क्षमता कम से कम तीस दिन तक रिकार्डिंग की रहेगी। बताया कि नकलविहीन एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

तेरह परीक्षा केंद्र बनाए गए
गाजीपुर। मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल तेरह केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चश्मे रहमत ओरिएंटल कालेज, अजीमिया इस्लामिया बड़ापुरा, दारूल उलूम कादरिया, मदरसतुल मसाकीन बहादुरगंज, अरबिया फैजानुल उलूम बहादुरगंज, फैजुल कुरान मुहम्मदाबाद, अरबिया अंसारिया यूसुफपुर को केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा इस्लामिया महेशपुर मच्छटी, मुहम्मद अली दीनी एवं असरी दा.उ. जखनिया, जामिया अरबिया मलिकुल शादियाबाद, राजापुर उर्फ आगापुर, जामिया करीमिया दिलदारनगर तथा गौसिया मस्तान बाग बारा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात मूल्यांकन केंद्रों का भेजा प्रस्ताव
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए सात केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार भेजे गए प्रस्ताव में राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, शहीद स्मारक इंटर कालेज, बापू इंटर कालेज, अष्ट शहीद इंटर कालेज, इंटर कालेज गहमर तथा शिवपूजन इंटर कालेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed