फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prayag now via Ghazipur DEMU car

अब गाजीपुर से प्रयाग वाया डेमू गाड़ी

Tue, 05 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/ Updated Tue, 05 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Prayag now via Ghazipur DEMU car
सिटी रेलवे स्टेशन पर गाजीपुर सिटी- प्रयाग के लिए डेमू सवारी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा।
 गाजीपुर से प्रयाग का रेल संचार तब और प्रगाढ़ हो गया जब सोमवार को सुबह रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से डेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ताड़ीघाट-मऊ रेलखंड के काम शुरू कर गाजीपुर के रेल संपर्क को बेहतरी की प्रतिबद्धता जताते कहा कि इस रेल खंड में गंगा पर बनने वाले डबल डेकर पुल का शिलान्यास जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 तक ट्रेनों का संचालन समयबद्ध तरीके से होगा और यात्रियों को मांग पर रिजर्वेशन मिलेगा। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि ट्रेनों को गति प्रदान करने के लिए रेल मंत्रालय की तरफ से "हाई स्पीड हीरक  चतुर्भुज" बनाएगा। इसके लिए सर्वे चल रहा है। इस पर अमल होने के बाद दिल्ली से मुम्बई एवं दिल्ली से कोलकाता की यात्रा एक रात में पूरी हो जाएगी। ट्रेनों में दीनदयाल कोच, अनारक्षित, अंत्योदय, हमसफर, तेजस,  डबल डेकर उदय एवं टेलगो एक्सप्रेस गाड़ियों की शुरुआत जल्द की जाएगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी सरकार रेल सुविधाओं का विस्तार कर रही है। सभी रेलखंडों पर दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण किया जाएगा। छपरा-गाजीपुर सिटी रेललाइन का दोहरीकरण और छपरा से इलाहाबाद तक विद्युतीकरण का काम तेजी से हो रहा है। औड़िहार में डेमू शेड बनाया जाएगा। औड़िहार-जौनपुर, औड़िहार-भटनी, फेफना-इंदारा, मऊ-शाहगंज का दोहरीकरण तथा बुढ़वल-गोण्डा एवं डोमिनगढ़-कुसम्ही के बीच तीसरी लाइन बनाई जाएगी। इंदारा-दोहरीघाट का आमान परिवर्तन होगा। 
विज्ञापन



 रेल राज्य मंत्री ने कहा कि  गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने, उपरिगामी पुल, स्टेशन भवन का नवीनीकरण, स्टेशन परिसर के सुन्दरीकरण का काम इस वर्ष पूरा कर लिया जाएगा। यात्रियों की मांग को देखते हुए गाजीपुर-प्रयाग डेमू  (संख्या 75115 व 75116)  की शुरुआत की गई है। इस गाड़ी से गाजीपुर व आसपास के यात्रियों को प्रयाग (इलाहाबाद) जाने और उसी दिन लौटने की सुविधा मिल जाएगी। इस ट्रेन के सभी कोच  नए हैं। इसमें प्रसाधन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। उद्घाटन समारोह में विधान परिषद सदस्य विजय यादव, मंडल रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण पीडी शर्मा,  पूर्व विधायक उदयप्रताप सिंह, पूर्व मंत्री शारदा चौहान, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, अनिल पांडेय, प्रभुनाथ चौहान, नरेन्द्रनाथ सिंह, राजेश्वर सिंह, डा. व्यासमुनि राय, सरोज कुशवाहा, अजय राय दारा, विनोद राय, अनिल सिंह सहित कई रेल अधिकारी उपस्थित थे। संचालन मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, कार्यक्रम के दौरान अंजनी कुमार  जायसवाल ने लोगों के साथ रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को पत्रक सौंपा। दिए  गए पत्रक में श्री सिन्हा को अवगत कराया है कि रौजा त्रिमुहानी से लेकर  खोवामंडी चौराहे तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-29 पूरी तरह से जर्जर होने  और उस पर जल-जमाव होने से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना  पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed