फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   pradhan

प्रधानी के लिए करना होगा इंतजार

Wed, 12 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
pradhan
मुहम्मदाबाद। विकासखंड की लगभग दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में गठन के लिए आवश्यक ग्राम पंचायत सदस्य न होने के चलते उनके नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को अभी कार्यभार ग्रहण करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। विकासखंड की 89 ग्राम पंचायतों के लिए संपन्न चुनाव में ग्राम पंचायत थनईपुर, फिरोजपुर, अरजानीपुर, माढ़ूपुर, कमालपुर लोधी, सरौली, चकमुकुंद बरतर सहित लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिनमें मानक के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित होकर नहीं आए हैं, इसलिए इन ग्राम सभाओं का गठन नहीं हो सकेगा। ग्राम पंचायतों के गठन के लिए निर्धारित ग्राम पंचायत सदस्यों में से दो तिहाई सदस्यों का होना आवश्यक है। इसलिए सदस्यों की कमी के चलते जीत के बाद भी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को गांव के विकास की चाभी नहीं मिल सकेगी। उन्हें आयोग द्वारा उपचुनाव कराए जाने तक इंतजार करना पड़ेगा। चुनाव आयोग द्वारा रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव कराने के बाद ही इन ग्राम पंचायतों का गठन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed