फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Power supply disrupted for 13 hours in 64 villages

64 गांवों में 13 घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित

Fri, 29 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for 13 hours in 64 villages
दिलदारनगर। बहादुरपुर धनौता गांव के बीच बृहस्पतिवार की देर रात्रि करीब दो बजे 33 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर जाने से क्षेत्र के 13 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। दिलदारनगर एवं चित्रकोनी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 64 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। जिससे नगर सहित गावों में बिजली आपूर्ति ठप होने से उमस भरी गर्मी में त्राहि -त्राहि मच गया।
विज्ञापन

वही इसकी जानकारी होते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी फॉल्ट खोजने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार की सुबह चार बजे फाल्ट का पता चला। करीब 13 घंटे बाद शुक्रवार को दिन में दो बजकर पच्चीस मिनट पर बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। आपूर्ति शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात्रि करीब दो बजे बहादुरपुर धनौता गांव के बीच अचानक तार टूट कर गिर गया। जिसके बाद चित्रकोनी और दिलदारनगर विद्युत उप केंद्र से जुड़े करीब 64 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई हैं । इसकी सूचना के बाद विद्युत पेट्रोलिंग टीम खोंजने में जुट गई करीब भोर चार बजे सुबह तार टूट कर गिरने का स्थान की जानकारी हुई। इसके बाद विद्युत विभाग के जेई तापस कुमार सहित उनकी दस लोगों की टीम कार्य मे लगातार जुटे रहे। बिजली नहीं होने की वजह से दिलदारनगर बाजार में पानी को लेकर हाहाकार मचा गया। वही ग्रामीण क्षेत्र के दिलदारनगर, बहुआरा, मिर्चा, चित्रकोनी, धनौता, फुल्ली, सरुझा, जोगियामर, भकसी, शेरपुर, नाथुपुर, सरहुला, कर्मा, अमौरा, उसिया, खजूरी, धनाड़ी, अरंगी, ताजपुर कुर्रा, सिहानी, करमहरी, हुसैनाबाद, देवाईथा, तियरी जबूरना सहित 64 गावों की आपूर्ति बंद रही। कर्मचारियों के कड़ी मशक्कत के बाद 13 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरु हुई तो लोगों को राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed