{"_id":"6a7b7941bb35cb7d7f0d6720","slug":"power-outage-for-25-days-villagers-staged-a-protest-at-the-powerhouse-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-157986-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 25 दिन से बिजली गुल, पावरहाउस \nपहुंचकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 25 दिन से बिजली गुल, पावरहाउस पहुंचकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फत्तेपुर में 25 दिन से बिजली आपूर्ति ठप को लेकर सवना पावर हाउस पर धरना देते ग्रामीण-संवाद
खानपुर। क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में 25 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को सवना पावरहाउस का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। करीब 50 की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
गांव के रवि यादव, अंकित राजभर, अमरजीत राजभर, नीरज राजभर और विश्वजीत राजभर ने बताया कि गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब होने की शिकायत तीन अगस्त को दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया कि शिकायत के छह दिन बाद नौ अगस्त को पीआर जनरेट किया गया। इसके बावजूद ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव ने संबंधित एसडीओ से फोन पर वार्ता कर जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की। कहा कि कई बार फोन करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को गर्मी के साथ ही घरेलू कामकाज और बच्चों की पढ़ाई में परेशानी हो रही है। चेतावनी दी कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो पावरहाउस पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सतीश पाल, मीरा देवी, मंता देवी, कौशल्या देवी, विमला, अंबिका देवी, लालता, दुर्गावती, कलपत्ती, संत्रा और मुन्नी देवी आदि मौजूद रहीं।
बिजली निगम के जेई प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि स्टोर के जेई से वार्ता कर बुधवार को ट्रांसफॉर्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।