फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Postcard writing competition organized in schools till 20

स्कूलों में पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 20 तक

Thu, 09 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Postcard writing competition organized in schools till 20
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्कूलों के विद्यार्थी प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से ‘स्वतंत्रता संग्राम के नायक’ और ‘2047 में भारत के प्रति मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर अपना विचार भेजेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूलों, साक्षरता विभाग एवं डाक विभाग के तत्वावधान में होगा। इसमें देश भर से 75 लाख विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्णकुमार यादव ने बताया कि 20 दिसंबर तक स्कूलों में पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता होगी। विद्यार्थियों को स्कूल के माध्यम से 50 पैसे में पोस्टकार्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर पहले से ही प्रधानमंत्री कार्यालय का पता अंकित होगा।
विज्ञापन

इसमें सीबीएसई बोर्ड, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और राज्य बोर्डों से संबद्ध स्कूलों के कक्षा चार से 12 तक के विद्यार्थी शामिल होकर हिंदी, अंग्रेजी में पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री के पते पर भेज सकते हैं। वाराणसी परिक्षेत्र से करीब दो लाख विद्यार्थी प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर भेजेंगे। इसके लिए डाक विभाग सभी विद्यालयों से समन्वय बनाकर उक्त प्रतियोगिता के बारे में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है। बताया कि अब तक एक लाख से ज्यादा पोस्टकार्ड स्कूलों को उनकी मांग पर दिए जा चुके हैं। गाजीपुर के पचास विद्यालयों को 25 हजार पोस्टकार्ड दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को आजादी के गुमनाम नायकों के बारे में जानने का मौका मिलेगा, वहीं बच्चे जो इस देश के भविष्य हैं वह भारत के उत्थान के लिए, भारत के विकास के लिए अपनी सोच को प्रधानमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। इसके साथ ही नयी पीढ़ी में पत्राचार करने और पत्र लिखने का अनुभव भी होगा एवं पत्रों की अनोखी दुनिया के बारे में जानने का मौका भी मिलेगा। पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि प्रतियोगिता के बाद, राज्य सरकार से संबद्ध सभी स्कूल अपने यहां के सर्वोत्तम 10 लिखे पोस्टकार्ड को https://innovateindia.mygov.in/postcardcampaign और सीबीएसई बोर्ड के स्कूल https://cbseit.in/cbse/2021/dak/frmlogin.aspx पर अपलोड करेंगे। डाक विभाग द्वारा एक निश्चित तिथि पर सभी पोस्टकार्ड को स्पेशल बैग के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। बताया कि 17 जनवरी को देश भर से चयनित हुए सर्वश्रेष्ठ 75 पोस्टकार्ड के लेखक विद्यार्थियों को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सुअवसर मिलेगा और उस दौरान वहां श्रेष्ठ विचारों वाले 500-1000 पोस्टकार्ड्स को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed