फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Posing as a doctor, he withdrew Rs 1 lakh from the account in the name of purchasing bricks.

Ghazipur News: डॉक्टर बनकर ईंट की खरीदारी के नाम पर खाते से एक लाख निकाल लिए

Mon, 06 Oct 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Posing as a doctor, he withdrew Rs 1 lakh from the account in the name of purchasing bricks.
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के नसीरूद्दीनपुर गांव निवासी एक ईंट भट्ठा संचालक के बैंक खाते से सोमवार की सुबह धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। सीएचसी का डॉक्टर बनकर ईंट की खरीदारी करने के नाम पर ठगी की गई है। पीड़ित ने ऑनलाइन मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की मांग की है। नसीरूद्दीनपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान उदय शंकर यादव उपधि गांव में एक ईंट भट्ठा संचालित करते हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि सुबह उनके भट्ठे के मुनीब के मोबाइल पर एक व्यक्ति फोन आया और कहा कि सीएचसी से डाॅ. एके शर्मा बोल रहा हूं। ईंट लेनी है। उसके बाद ईंट का मोल भाव करने के बाद उसने मुनीब से खाता नंबर की मांग की। कहा कि खाता नंबर दे देंगे तो उसी में पैसा डाल देंगे। मुनीब ने भट्टा मालिक पूर्व प्रधान उदय शंकर यादव से बात कर उनका मोबाइल नंबर जिस पर पेटीएम चलता था वह भी दे दिया। कुछ देर बाद उदय शंकर यादव के मोबाइल पर एक लिंक भेजकर उसने बताया कि खोलकर चेक कर लीजिए। पैसा भेज दिया है। पूर्व प्रधान ने बताया कि जैसे ही लिंक को खोला खाते से 90 हजार इसके बाद नौ हजार और तीसरे बार 900 रुपये कटने का मेसेज आया। मेसेज आने के बाद पूर्व प्रधान के होश उड़ गए। पूर्व प्रधान और उनके मुनीब जब मोबाइल पर फोन करने लगे तो स्विच ऑफ बताने लगा। पूर्व प्रधान ने तत्काल बैंक के कस्टमर केयर से बात कर खाता बंद कराया और ऑनलाइन एफआईआर कर थाने को अवगत कराया। कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन एफआईआर किया गया है।मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed