फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Polling parties reached the booths, voting today

Ghazipur News: बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Tue, 18 Feb 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Polling parties reached the booths, voting today
पंचायत की खाली पड़ी सीटों के लिए कराए जा रहे उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां अपने विकास खंड मुख्यालयों से मतदान सामग्री लेकर मंगलवार देर शाम को संबंधित बूथों पर पहुंच गईं। मतदान बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जाएगा। आज 18 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत की रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। पांच विकास खंडों के प्रधान पद की 6 और एक ब्लाॅक के ग्राम पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए आज मतदान कराया जाएगा। प्रधान पद की छह सीटों पर 18 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। इनकी किस्मत का फैसला 6455 पुरुष और 5745 महिला मतदाता करेंगे। मतदान के लिए 19 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। करंडा ब्लॉक के गोशंदेपुर के दो वार्डों के सदस्य पद के चुनाव में दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके लिए दो बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए 21 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। पोलिंग पार्टियां मंगलवार को संबंधित ब्लाॅक मुख्यालयों से मतपत्र, मतपेटिका एवं अन्य आवश्यक मतदान सामग्री लेकर बूथों पर पहुंच गईं। चुनाव कराने के लिए पांच जोनल और छह सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतों की गिनती 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed