{"_id":"5f9c47448ebc3e9b88175e28","slug":"politikal-ghazipur-news-vns555682064","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ का प्रोपेगेंडा फैला रही डबल इंजन की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवराई स्थित आवास पर प्रेस कान्फ्रेस करते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
सेवराई। प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के मुद्दे से जनता को भटकाकर धर्म, शौर्य और झूठ का प्रोपेगेंडा फैला रही है। जनता जाग गई है और विकास, बेरोजगारी एवं किसानों के सवाल पर चुप्पी साध रखी सरकार से जवाब मांग रही है। चारों तरफ अराजकता का माहौल है। प्रदेश में लूट-खसोट मची हुई है। प्रदेश की पुलिस अंग्रेजों के जमाने की पुलिस को पीछे छोड़ चुकी है। तहसील के अधिकारी जनता को परेशान कर रहे हैं। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को सेवराई स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। भाजपा की सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह विकास एवं रोजगार के मामले में चुप्पी साधे हुए है। बिहार चुनाव में जनता सत्ता के खिलाफ हो गई है। युवा खुलकर तेजस्वी के साथ हैं तो भाजपा के लोग घबरा गए हैं। दो करोड़ लोगों को रोजगार, किसानों की दोगुना आय एवं पंद्रह करोड़ रुपये देने के वादे से भाजपा की सरकार भटक गई है। प्रदेश के चुनाव में भटकाने वाले मुद्दे उठाए जा रहे हैं। विकास का मुद्दा गौण हो गया है। पैसेंजर ट्रेन नहीं चल रही है जिससे आम जनता त्रस्त है। वर्ष 2022 के चुनाव में सपा की सरकार बनेगी। वजह जनता भाजपा के झूठ को समझ गई है। सपा की सरकार में चहुंओर विकास हुआ है। सरकार चुनाव में विकास के मुद्दे से दूर होकर दूसरे राजनीतिक दलों के लोगों पर कीचड़ उछाल रही है। प्रदेश के उपचुनावों में समाजवादी पार्टी परचम लहराएगी। भाजपा की सरकार में कोरोना की फ्री-टेस्टिंग पूरी नहीं हो पा रही है और बिहार चुनाव में फ्री वैक्सीन देने की बात की जा रही है जो जनता के साथ छलावा है। नई शिक्षा नीति पर पूर्व मंत्री ने कहा कि शिक्षाविदों का पैनल बनाकर यह शिक्षा नीति नहीं बनाई गई है। इसमें तमाम खामियां हैं। इस नीति से देश का भला होने वाला नहीं है। इस मौके पर सपा नेता मन्नू सिंह, सरफराज खां, जमशेद खां, पप्पू यादव, अनिल यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।