फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Politics is not focusing on solving the basic questions of life

जीवन के मूल प्रश्नों को हल करने पर केंद्रित नहीं हो रही राजनीति

Mon, 30 Aug 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Politics is not focusing on solving the basic questions of life
गाजीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की करंडा ब्लाक कमेटी की बैठक कंचनपुर (चोचकपुर) में सोमवार को हुई। इसमें उन्होंने जाति, संप्रदाय, धर्म के नाम पर लोगों को बांटे जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि मानव समाज के जीवन के मूल प्रश्नों को हल करने पर राजनीति केंद्रित नहीं हो रही है। किसानों, मजदूरों, श्रमजीवी लोग तथा आम जन के लिए भोजन, आवास, कपड़ा, स्वास्थ्य शिक्षा जरूरी है। समन्वित विकास ही मानव समाज का मूल प्रश्न है लेकिन जाति, संप्रदाय, धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से बने सार्वजनिक कल-कारखाना, आधारभूत संरचनाएं निजी हाथों में सौंपी जा रही है। डा. शिवमूरत बिंद ने संगठन एवं कार्य संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत किया। विचार मंथन के बाद महंगाई एवं तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करने आदि सवालों को लेकर पहली सितंबर को वाम दलों की ओर से होने वाले धरना को सफल बनाने की अपील की गई। ब्लाक का सांगठनिक सम्मेलन 19 सितंबर को करने का निश्चय हुआ। इसी क्रम में चोचकपुर ब्रांच सम्मेलन का उद्घाटन वरिष्ठ नेता बब्बन सिंह यादव ने किया। चर्चा के बाद ब्रांच के संचालन के लिए राजेंद्र विश्वकर्मा मंत्री, डा. रामप्रसाद वर्मा सह मंत्री तथा भुल्लन विश्वकर्मा का कोषाध्यक्ष के रूप में चुनाव किया गया। इस अवसर पर ताराचंद्र पांडेय, सूर्यनाथ बिंद, अवधेश, लल्लन प्रसाद, मुन्नीलाल ने विचार व्यक्त किया। संचालन अवधेश बिंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed