फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   political

प्रधान पद के 354 प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त और 7720 मत हुए खारिज

Mon, 10 May 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
political
मौधा। सैदपुर ब्लाक क्षेत्र के 97 गांवों में ग्राम प्रधान पद पर 569 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें 97 ग्राम प्रधान के अलावा दूसरे एवं तीसरे स्थान पर आने वाले उम्मीदवारों की संख्या 118 है। यहां 354 प्रत्याशी ऐसे भी रहे हैं जो अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए हैं। दो मई को हुई मतगणना के दौरान पड़े कुल एक लाख 44 हजार चार सौ 83 मत में से सात हजार सात सौ 20 मत को खारिज कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जो जानकारी उपलब्ध कराई गई है उसके अनुसार सैदपुर ब्लाक में अपवाद के तौर पर डहराकला ही एक ऐसा गांव रहा है जहां का एक भी मत खारिज नहीं हुआ है। इसके उलट बेलहरी गांव के पूरे 335 और मौधा के 243 मत प्रशासन को खारिज करने पड़ गए। इसके अलावा सौ से अधिक मत खारिज होने वाले गांवों में रावल के 110, महरूमपुर के 118, मुड़ियार के 112, दौलतपुर के 169, खानपुर के 128, फरिदहां के 173, बहेरी के 116, बहुरा के 114, हसनपुर के 103, ऊचौरी के 171, मठऊचौरी 101 , विक्रमपुर के 151 नाम शामिल हैं। जबकि भैरोपुर के 108, तरायें के 147, जमीन संदल के 116, औड़िहार कला के 167, अमेंदा के 148, रामपुर के 138, गोपालपुर के 117, हथौड़ा के 162, अमेहता के 116, लौलहां के 138 और भुजहुंवा गांव के 109 वोट खारिज हुए। इसके अलावा सबसे कम मत खारिज होने वाले गांवों में सिधरा, खरौना, तेलियानी, गोरखा और नवादा-चकिया का नाम लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed