फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   political

राजकुमार सिंह झाबर ने बचाई भाजपा की लाज

Sat, 08 May 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
political
कासिमाबाद। बाराचवर विकास खंड के जिला पंचायत के दस सीटों पर भाजपा ने अपने कद्दावर कार्यकर्ताओं को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर चुनाव मैदान में उतारा था। आपसी गुटबाजी के कारण इन दोनों विकास खंडों में भाजपा ने अपनी सीटा गवां दी। हालांकि बाराचवर चतुर्थ से राजकुमार सिंह झाबर ने सपा अधिकृत प्रत्याशी को हराकर पार्टी की लाज बचाई। वहीं निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा की अधिकृत प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों विकास खंडों के जिला पंचायत सदस्य की दस सीटों पर भाजपा, सपा, बसपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशी उतारने के साथ पूरी ताकत झोंक दी थी। ऐसे में बसपा ने जहां एक, सपा ने चार एवं भाजपा ने एक सीट पर अपनी जीत कराई। वहीं निर्दल चार प्रत्याशियों ने अपनी जीत सेहरा बांधकर सभी पार्टियों को समीकरण को ध्वस्त कर दिया। अगर दोनों विकास खंडों की सीट पर नजर डाली जाए तो कासिमाबाद प्रथम से अनिता 9093 मत पाकर जीत दर्ज कराया। कासिमाबाद द्वितीय से नरेंद्र ने 4721 मत, कासिमाबाद तृतीय से उदल राम ने 6522 मत, कासिमाबाद चतुर्थ से अख्तरी बेगम ने 4590 मत, कासिमाबाद पंचम से तितेश कुमार 6150 मत, कासिमाबाद षष्टम से शैलेंद्र ने 8080 मत, बाराचवर प्रथम से मीना को 7792 मत, बाराचवर द्वितीय से संजू ने 7786 मत, बाराचवर तृतीय से प्रमिला ने 4999 मत, बाराचवर चतुर्थ से राजकुमार सिंह झाबर ने 6211 मतों से जीत दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed