{"_id":"605b7d1c8ebc3e8c981dbb90","slug":"political-ghazipur-news-vns5817618184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासिमाबाद में जनसंवाद कार्यक्रम में बोलते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
कासिमाबाद। उत्तर प्रदेश आज देश में उत्तम प्रदेश के साथ आत्मनिर्भर प्रदेश होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश चौतरफा विकास के पथ पर अग्रसर है। ये बातें प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को रामलीला मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम में आईं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के निस्तारण के लिए जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र को गोद लेने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के करीब सात वर्ष के साथ प्रदेश सरकार के चार वर्ष में जो विकास हुए हैं उतना देश एवं प्रदेश में किसी सरकार ने नहीं किया। केंद्र की 160 एवं प्रदेश सरकार की 70 योजनाएं मोदी व योगी के कुशल नेतृत्व के कारण सीधे जनता तक पहुंच रही हैं। भ्रष्टाचार एवं अपराध करने वालों के बारे में उन्होंने कहा कि आज ऐसे लोग जेल में हैं। ऐसे लोगों द्वारा कब्जा की गई जमीनों पर सरकार बुलडोजर चलवाकर उनके मंसूबों को नेस्तनाबूद कर रही है। जन संवाद कार्यक्रम में आई जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अनिल ने जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र को गोद लेते की घोषणा की। कहा कि अब यहां की हर समस्या उनकी समस्या होगी तथा उसका हर हाल में निस्तारण कराने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि जहूराबाद के पार्टी के लोग और यहां की जनता अपने विधायक के लगातार अनुपस्थित रहने के साथ संवेदनहीन रहने से काफी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां के जनप्रतिनिधि महाराजा सुहेलदेव की मर्यादा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों के हाथ में खेल रहे हैं जो पूरे देश में जहर फैलाने का काम करते हैं। क्षेत्रीय समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद की गंभीर शिकायतें मिलीं हैं। अस्पताल में एंटी रेबीज की उपलब्धता, तहसील में निबंधन कार्यालय स्थापित कराने के साथ जमीनों के खारिज-दाखिल वरासत जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि प्रत्येक माह में इस विधानसभा में उपस्थित रहकर यहां के लोगों की समस्याओं के निराकरण की कोशिश करेंगे। अधिकारियों को चेताया कि किसी भी गरीब के साथ अन्याय हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुहम्मदाबाद की विधायक अलका राय, कृष्णबिहारी राय, राजेश राजभर, राजेश सिंह, मयंक राय, शशिकांत सिंह, लल्लन चौहान, अजय सिंह, राजकुमार सिंह झाबर, रामभुवन सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रथम संतोष कुमार गुप्ता एवं संचालन पूर्व जिला मंत्री धर्मेंद्रनाथ राय ने किया।
विज्ञापन
(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।