फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   political

अनुच्छेद 370 की समाप्ति प्रधानमंत्री, गृहमंत्री का साहसिक कदम

Mon, 12 Aug 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
political
औड़िहार। केंद्रीय कौशल विकास मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति की घोषणा प्रधानमंत्री औऱ गृह मंत्री का साहसिक कदम है। इस कदम का देश की जनता ने पूरी तरह स्वागत किया है। डॉ .पांडेय सैदपुर स्थित मुख्य मार्ग पर एक शो-रूम का उद्घाटन करने आए थे।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की पाकिस्तान हताश औऱ निराश है। उसकी धमकी से भारत डरने वाला नही हैं। कश्मीर भारत का निजी मामला है। वह इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र के यहां ले जाकर भी कुछ हासिल नहीं कर सकता। कश्मीर की आड़ में पाकिस्तान आतंकवादी शक्तियों को बढ़ावा देने का कार्य करते हुए वहां के अमन-चैन में खलल डाल रहा था। ऐसे में देश का हित सोचना औऱ वहां भीतरघात करने वाली शक्तियों को धराशाई करना सरकार का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र इतना मजबूत है कि नकारात्मक राजनीति करने वालों के मंसूबे स्वत: पस्त हो जाएंगे। राष्ट्रवादी लोग हालातों को देखते हुए 370 की समाप्ति का कभी विरोध नहीं करेंगे। उद्घाटन के बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की औऱ संगठन को मजबूत बनाने को कहा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, जिलाध्य़क्ष भानूप्रताप सिंह, ओमकार मिश्रा, ओमप्रकाश पाठक, अखिलेश सिंह, पूर्व चेयरमैन हरिनाथ सोनकर, मीरा श्रीवास्तव, पूनम मौर्या आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed